विज्ञापन
This Article is From May 18, 2024

18 साल की उम्र में कुछ ऐसी दिखती थीं सुष्मिता सेन, मिस यूनिवर्स बनने के बाद ताजमहल में हुआ था पहला फोटोशूट

मिस दीवा ओआरजी नाम के इस्टाग्राम हैंडल ने सुष्मिता सेन का एक पुराना फोटोशूट शेयर किया है. ये फोटोशूट उस समय का है जब सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं.

18 साल की उम्र में कुछ ऐसी दिखती थीं सुष्मिता सेन, मिस यूनिवर्स बनने के बाद ताजमहल में हुआ था पहला फोटोशूट
नई दिल्ली:

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद वो हसीना क्या पहनेगी, कैसी दिखेगी, कहां जाएगी और किस तरह पेश आएगी, इन सब पर कॉनटेस्ट कराने वाली संस्था पूरी नजर रखती है. इसके बाद भी कभी कभी ऐसी चूक हो जाती है कि रातों रात नए इंतजाम करने पड़ते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ साल 1994 में. जब मिस यूनिवर्स का ताज भारत के खाते में आया था. ये ताज सजा था सुष्मिता सेन के सिर. जिनके एक टूर के समय ऐसा कुछ हुआ कि सिर्फ एक रात में नई साड़ी के साथ की एक्सेसरीज तैयार की गईं, ब्लाउज तैयार किया गया और फिर हुआ बेहद खूबसूरत फोटोशूट. जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे वाह क्या बात है.

वायरल हुआ फोटोशूट

मिस दीवा ओआरजी नाम के इस्टाग्राम हैंडल ने सुष्मिता सेन का एक पुराना फोटोशूट शेयर किया है. ये फोटोशूट उस समय का है जब सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं. इस फोटो शूट में आप देख सकते हैं कि सुष्मिता सेन ताजमहल के परिसर में हैं और उनका फोटोशूट हो रहा है. इस फोटोशूट में वो एक हैवी सूट में दिखाई देती हैं. इसके बाद वो एक लंहगा पहने भी  दिखती हैं और मुगल कैप लगाए एक ट्रेडिशनल ड्रेस में भी वो नजर आती हैं. मिस यूनिवर्स के ताज के साथ भी सुष्मिता सेन एक पिक क्लिक करवाती हैं. जिसमें वो एक सुंदर साड़ी में दिख रही हैं.

एक रात में तैयार हुई साड़ी

इस पोस्ट के कैप्शन में साड़ी डिजाइन करने वाली डिजाइनर रितु कुमार का एक्सपीरियंस भी शेयर किया गया है. जिसके मुताबिक सुष्मिता सेन के यूएस टूर के सारे कपड़े रेडी थे. एक दिन रात में अचानक फोन आया कि साड़ी जम नहीं रही है. इसके बाद रातों रात स्टोर खुलवाकर एक पिंक साड़ी की फिनिशिंग की गई. उसके लिए ब्लाउज में रात में ही तैयार हुआ और मैच करती एक्सेसरीज भी रात में ही तैयार की गईं. रितु कुमार के मुताबिक फोटोशूट बहुत अच्छे से हुआ. रितु कुमार ने कहा कि सिर पर ताज सजाए सुष्मिता सेन बहुत सुंदर लग रही थीं. आसपास मौजूद यूपी पुलिस के लोग तालियां बजा रहा थे. ये तस्वीरें सारे लीडिंग पब्लिकेशन ने छापी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Miss Universe Photoshoot, Sushmita Sen Instagram, Sushmita Sen Daughters, Sushmita Sen Miss Universe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com