National Film Awards 2019: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म 'छिछोरे (Chhichhore)' को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार (National Film Awards 2019) देने का ऐलान किया गया है. वहीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi)' और 'पंगा (Panga)' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. 'छिछोरे' फिल्म को 'दंगल' डायरेक्टर नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpaypee) को हिंदी फिल्म 'भोंसले (Bhonsle)' और धनुष (Dhanush) को तमिल फिल्म 'असुरन (Asuran)' के लिए बेस्ट एक्टर मिला है.
'Chhichhore' awarded as the best Hindi feature film. #NationalFilmAwards2019 pic.twitter.com/8bEaA1BjG5
— ANI (@ANI) March 22, 2021
Kangana Ranaut wins best actress National Film Award for 'Manikarnika' and 'Panga'
— Press Trust of India (@PTI_News) March 22, 2021
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Manoj Bajpayee and Dhanush jointly win best actor National Film Award for 'Bhonsle' and 'Asuran', respectively
— Press Trust of India (@PTI_News) March 22, 2021
Malayalam film 'Marakkar: Arabikadalinte Simham' wins National Film Award for best feature film
— Press Trust of India (@PTI_News) March 22, 2021
जबरदस्त एक्टर विजय सेतुपती (Vijay Setupathi ) को 'सुपर डीलक्स (Super Deluxe.)' फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है. जबकि सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड पल्लवी जोशी को फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' के लिए मिला है.
मलयालम फिल्म 'मराक्करः अरबीकडालिंते सिम्हम (Marakkar: Arabikadalinte Simham)' को बेस्ट फीचर फिल्म के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मराठी फिल्म 'बार्डो' के गाने 'रान पेताला' के लिए सवानी रविंद्र को दिया गया है.
The award for the best male playback singer goes to B Praak for the song 'Teri Mitti' from Hindi film 'Kesari'.
— ANI (@ANI) March 22, 2021
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार बी पराक को उनके 'केसरी' फिल्म 'तेरी मिट्टी' सॉन्ग के लिए देने का फैसला किया गया है. बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार संजय पूरन सिंह चौहान को उनकी फिल्म बहत्तर हूरें के लिए दिया गया है. जबकि सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म 'कस्तूरी (हिंदी)' है. 'द ताशकंद फाइल्स' को बेस्ट स्क्रीनप्ले (संवाद) के लिए पुरस्कार दिया गया है. सिक्किम को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली राज्य का पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं