विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2020

सुशांत सिंह राजपूत केस में पुलिस ने डॉ. केरसी चावड़ा का बयान किया दर्ज

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में डॉ. केरसी चावड़ा का बयान दर्ज हो रहा है. डॉक्टर केरसी चावड़ा मनोचिकित्सक हैं और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के डिप्रेशन का ईलाज कर रहे थे.

सुशांत सिंह राजपूत केस में पुलिस ने डॉ. केरसी चावड़ा का बयान किया दर्ज
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही मुंबई पुलिस जांच में जुटी हुई है. इस मामले में पुलिस अब तक 34 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. अब इस मामले में डॉ. केरसी चावड़ा का बयान दर्ज हो रहा है. डॉक्टर केरसी चावड़ा मनोचिकित्सक हैं और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के डिप्रेशन का ईलाज कर रहे थे. बांद्रा पुलिस डॉ. केरसी चावड़ा के अलावा 3 और डॉक्टरों का बयान दर्ज कर रही है. अभी ये साफ नहीं है कि बाकी के तीनों डॉक्टर भी मनोचिकित्सक ही हैं या नहीं.

John Cena ने शेयर की अमिताभ बच्चन और अभिषेक की Photo, फैंस बोले- आप सच में भारतीय नहीं हो ना?

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मामले में बीते दिनों पुलिस ने फिल्म निर्देशक शेखर कपूर (Shekhar Kapur) से पूछताछ की थी. उन्होंने अपना जवाब ईमेल के जरिए पुलिस को भेजा था. बता दें कि सुशांत के निधन के एक महीने बाद भी फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें न्याय दिलाने के लिए कैंपेन चला रहे हैं. इस मामले में पप्पू यादव ने अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसका जवाब भी उन्हें गृह मंत्रालय की तरफ से मिला था.

कुछ दिन पहले बिजली का बिल कम आने की खुशी मना रही थीं पूजा बेदी, अब यूं उड़ गए होश

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने आवास पर मृत पाए गए थे. बता दें किदिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र रहे सुशांत सिंह राजपूत ने 2002 में कॉलेज छोड़ दिया और मनोरंजन जगत में काम के लिए पहुंचे. शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर रहे सुशांत को 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता मिली थी. यह धारावाहिक वर्ष 2009 से 2011 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं. टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता' में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘काय पो छे !' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस', ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', ‘राबता', ‘केदारनाथ' और ‘सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों में काम किया था. उनकी आखिरी फिल्म 'ड्राइव' थी, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Death Case, Dr Kersi Chavda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com