विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2021

चिंकी-मिंकी का ग्लैमरस रेट्रो लुक हुआ वायरल, डिस्को डांसर लुक में यूं करती दिखीं मस्ती...देखें Photos

चिंकी-मिंकी ने अपने डिस्को डांसर अवतार की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

चिंकी-मिंकी का ग्लैमरस रेट्रो लुक हुआ वायरल, डिस्को डांसर लुक में यूं करती दिखीं मस्ती...देखें Photos
चिंकी-मिंकी ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट
  • चिंकी-मिंकी का रेट्रो लुक वायरल
  • डिस्को डांसर अवतार में नजर आईं जुड़वा बहनें
  • 'द कपिल शर्मा शो' से मिली थी पॉपुलैरिटी
नई दिल्ली:

सुरभि-समृद्धि जुड़वा बहनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर बहुत हिट है. इन्हें चिंकी-मिंकी के नाम से भी जाना जाता है. कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो' में चिंकी-मिंकी सबसे पहले दिखी थीं, जिसके बाद जुड़वा बहनों की ये जोड़ी काफी मशहूर हो गई थी. चिंकी-मिंकी को आज एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. वहीं ये दोनों भी आये दिन अपनी अपडेट्स फैन्स संग साझा करती रहती हैं. खासकर चिंकी-मिंकी के डांस वीडियो खूब वायरल होते हैं.

वायरल हुआ चिंकी-मिंकी का डिस्को डांसर लुक

चिंकी-मिंकी ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में दोनों बहनों का डिस्को डांसर अवतार देखने को मिल रहा है. चिंकी-मिंकी इस फोटोशूट में हमेशा की तरह एक जैसे कपड़ों में नजर आ रही हैं. दोनों ने इस फोटोशूट में व्हाइट ऑफ शोल्डर टॉप और बेबी पिंक पैंट डाले हैं. जुड़वा बहनें इस फोटोशूट में रेट्रो लुक में नजर आ रही हैं. चिंकी-मिंकी ने बालों को खुला रख हेयरबैंड लगाया है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'डिस्को डांसर्स! क्या आपको हमार लुक पसंद आया?'. चिंकी-मिंकी के इस पोस्ट को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

7.6 मिलियन लोग करते हैं चिंकी-मिंकी को फॉलो

इससे पहले भी चिंकी-मिंकी का एक फोटोशूट काफी चर्चा में रहा था, जिसमें दोनों बहनें टाइगर प्रिंट टॉप, शॉर्ट्स और हाई बूट्स में नजर आई थीं. इन तस्वीरों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था. बता दें, चिंकी-मिंकी के नाम से प्रसिद्ध सुरभि-समृद्धि एक ही इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती हैं, जिसमें इनके कुल 7.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हाल ही में इनका ‘अंबरसरिया' गाने पर एक डांस वीडियो भी खूब सुर्खियों में रहा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surabhi Samriddhi, Chinki Minki, Chinki Minki Video, Chinki Minki Photos, Chinki Minki Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com