विज्ञापन

1 साल में 4 हिट फिल्में देने वाला सुपरस्टार, 1978 में हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, बन गए थे हिट की गारंटी

1978 के इस दौर बिग बी ने मुकद्दर का सिकंदर, त्रिशूल, डॉन और कसमें वादे जैसी हिट फिल्में दी थीं. उनका यह दौर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक सुनहरे अध्याय की तरह दर्ज है.

1 साल में 4 हिट फिल्में देने वाला सुपरस्टार, 1978 में हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, बन गए थे हिट की गारंटी
बिग बी ने 1 साल में दी थीं 4 हिट फिल्में!
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई सितारे आए और गए, लेकिन अमिताभ बच्चन जैसा दौर शायद ही किसी ने देखा हो. सदी के महानायक पिछले 57 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. इस दौरान एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने सिर्फ एक साल में 1-2 नहीं, बल्कि चार सुपरहिट फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम कर लिया था. इनमें मुकद्दर का सिकंदर, त्रिशूल, डॉन और कसमें वादे शामिल हैं. 1978 के इस दौर की सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि डॉन और त्रिशूल जैसी बड़ी फिल्में महज एक हफ्ते के अंतर में रिलीज हुई थीं.

अमिताभ बच्चन की फिल्मों ने की जबरदस्त कमाई

Latest and Breaking News on NDTV

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि एक ही स्टार की दो फिल्में इतने कम अंतराल में आने पर एक-दूसरे के बिजनेस को नुकसान पहुंचाती हैं, लेकिन यहां उल्टा हुआ. इन दोनों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. यह दिखाता है कि उस समय दर्शकों के बीच अमिताभ बच्चन का क्रेज किस लेवल पर था.

ये भी पढ़ें- ये है मोहब्बतें की छोटी रूही हाइट में इशिता से भी हुईं लंबी, दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर की शेयर की तस्वीरें, लोग बोले- कितनी बड़ी हो गई

दर्शकों का प्यार 

अमिताभ बच्चन की ये सफलता महज किस्मत नहीं थी, बल्कि उनकी दमदार एक्टिंग, अलग-अलग किरदारों में ढलने का हुनर और स्क्रीन प्रेजेंस का नतीजा था. चाहे एक्शन हो, इमोशन या ड्रामा, उन्होंने हर जॉनर में खुद को साबित किया है. यही वजह थी कि उनकी हर फिल्म के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे चले आते थे.

आज भी मिसाल बना हुआ है यह रिकॉर्ड

मौजूदा दौर में एक ही साल के अंदर इतनी बड़ी चार हिट फिल्में देना असंभव सा लगता है. इसलिए अमिताभ बच्चन का यह दौर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक सुनहरे अध्याय की तरह दर्ज है. यह सिर्फ सफलता की कहानी नहीं, बल्कि उस स्टारडम की मिसाल है, जो शायद ही फिर कभी देखने को मिले.

अभी भी भरपूर जोश 

अमिताभ बच्चन की उम्र 83 साल हो चुकी है. इसके बावजूद काम को लेकर बिग भी का जुनून किसी यंग एक्टर से कम नहीं है. उनकी आने वाली फिल्मों में कल्कि 2898 पार्ट 2, ब्रह्मास्त्र पार्ट 2, आंखें 2 और द इंटर्न शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना की बेटी के साथ डेब्यू करने वाला एक्टर, पिता को आतंकवादियों ने उतारा मौत के घाट, फिल्मी करियर हुआ फ्लॉप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com