अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव स्टारर फिल्म भूत बंगला का मजेदार और खौफ से भरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म सिर्फ हंसाएगी नहीं, बल्कि रुलाएगी भी. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पूरी टीम को देखा गया, लेकिन अक्षय फटेहाल दिखे. अभिनेता का मानना है कि फिल्म को प्रोड्यूस करने में ऐसे ही कपड़े फट जाते हैं. दरअसल भूत-बंगला को एकता कपूर और अक्षय कुमार दोनों मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता अक्षय कुमार का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने तब्बू को छेड़ते हुए बताया कि क्यों दोनों ने फिल्म 'हेरा फेरी'' के बाद साथ में काम नहीं किया.
इस सवाल का जवाब देते हुए तब्बू ने कहा कि अक्षय मेरी जिंदगी से भूत की तरह गायब हो गए और यही कारण था कि हम साथ में काम नहीं कर पाए, लेकिन अभिनेता बीच में टोकते हुए कहते हैं, "मैं गायब हो गया, मतलब कुछ भी, भूत नहीं हूं मैं." अभिनेता आगे कहते हैं, "हेरा फेरी के बाद ऐसी ही कोई फिल्म नहीं लगी, जिसमें हम दोनों साथ में काम कर सकें. तब्बू अपने कामों में बिजी थी, मैं अपनी फिल्मों में बिजी था और प्रियदर्शन सर पता नहीं कहां बिजी थे, लेकिन भूत बंगला ऐसी फिल्म है, जिसमें लगा कि हम दोनों काम कर सकते हैं. यही हम दोनों के लिए सही फिल्म है."

25 साल में दोनों में आए बदलाव पर बात करते हुए प्रियदर्शन कहते हैं, "मेरे लिए दोनों में कोई बदलाव नहीं आया है. तब्बू आज भी उतना ही परेशान करती हैं, जितना पहले करती थीं. मैंने उनके साथ 8 फिल्में की हैं. बस इतना फर्क आया है कि दोनों के सिर के बाल सामने से कम हो गए हैं."
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में रणवीर सिंह से ज्यादा इस किरदार के लिए सीरियस थे आदित्य धर, एक्टर को हाईट और वजन पूछकर किया फाइनल
तब्बू कहती हैं, "मेरे लिए अक्षय थोड़े बदल गए हैं, क्योंकि अब वे कम शरारती हो गए हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में आज भी बिल्कुल वैसे हैं." उन्होंने कहा, "सेट पर लगातार मुझे टोकते थे कि ये नहीं खाना, वो नहीं खाना." अक्षय बताते हैं कि फिल्मों में आने से पहले वो तब्बू को जानते थे और दोनों साथ में स्ट्रगल के दिनों में डांस सीखने के लिए जाया करते थे. अभिनेता बाइक से तब्बू को लेने भी जाते थे.
यह भी पढ़ें: पहली फिल्म में हीरो नहीं हीरोइन बने थे जितेंद्र, फ्री में किया काम, आज 200 करोड़ के बंगले में रहते हैं जीतू जी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं