विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2023

सुपरस्टार पिता को मानते हैं आइडल, बुरी आदतों से हैं अब तक दूर, राखी बंधवाता यह बच्चा है 90s का एक्शन स्टार, पहचाना क्या?

तस्वीर में बहन से राखी बंधवाता दिख रहा बच्चा रियल लाइफ में जितने शांत हैं उतना ही स्क्रीन पर गुस्सा दुश्मनों को हथियार गिराने पर मजबूर कर देता है.

सुपरस्टार पिता को मानते हैं आइडल, बुरी आदतों से हैं अब तक दूर, राखी बंधवाता यह बच्चा है 90s का एक्शन स्टार, पहचाना क्या?
तस्वीर में बहन से राखी बंधवाता दिख रहा बच्चा है 90s का एक्शन हीरो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें या खुद अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. इसी बीच एक तस्वीर सामने आई है, जो ब्लैक एंड वाइट है. वहीं इसमें एक बहन अपने भाई को राखी बांधती हुई नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में दिख रहे दोनों बच्चे के पापा सुपरस्टार है. जबकि राखी बंधवाता लड़का आज बॉलीवुड में 90 के दशक में एक्शन हीरो के नाम से जाना जाता है, जिसे फैंस बेहद प्यार करते हैं. तो क्या आपने पहचाना कौन है ये एक्टर...

नहीं तो हम आपको बताते हैं यह और कोई नहीं एक्टर सनी देओल हैं, जो अपनी बहन से राखी बंधवाते हुए दिख रहे हैं. जैसा कि सभी जानते हैं गदर एक्टर के पिता दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हैं, जो फैंस के दिलों में राज करते हैं. वहीं सनी देओल के लिए भी उनके पिता आइडल से कम नहीं है.

सनी देओल से जुड़ा एक किस्सा है कि पढ़ाई के दौरान वह पिता की जींस पहनते थे और दोस्तों के बीच मेरे पापा ने शोले में पहनी थी. इसका रौब जमाते थे. इसके अलावा वह पार्टियों में जाना जहां कम पसंद करते हैं तो वहीं शराब और सिगरेट से दूर बनाकर रखते हैं. 

गौरतलब है कि एक्टर धर्मेंद्र ने दो बार शादी की हैं, जिनसे पहली पत्नी प्रकाश कौर से उन्हें सनी, बॉबी, अजिता और विजेता हैं जबकि हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं. सनी देओल की बात करें तो उन्होंने 1984 में पूजा देओल से शादी की थी, जिनसे उनके दो बेटे करण देओल और राजवीर देओल हैं. वहीं करण देओल की जल्द ही शादी होने वाली है और सनी देओल ससुर बनने वाले हैं. 

जानें कैसी है शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी'

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Sunny Deol film, Sunny Deol Childhood Photo, Sunny Deol New Film, Gadar, Gadar 2, Sunny Deol Father, Dharmendra Son, Bollywood Actor, Actor Childhood Photo, Bollywood News,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com