विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2021

Sunny Leone के बच्चों ने मम्मी के साथ खेली Holi, पिचकारी से यूं फेंका पानी- देखें Video

सनी लियोन (Sunny Leone) इन दिनों काफी मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कर रही हैं. अब वह बच्चों के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं.

Sunny Leone के बच्चों ने मम्मी के साथ खेली Holi, पिचकारी से यूं फेंका पानी- देखें Video
सनी लियोन (Sunny Leone Video) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

सनी लियोन (Sunny Leone) इन दिनों काफी मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कर रही हैं. कभी वह स्विमिंग पूल में स्टाइलिश पोज बनाकर कूद जाती हैं तो वह कभी वह साउथ इंडियन स्टाइल में नदी के बीचोबीच फोटो खिंचवाती हैं. सनी लियोन (Sunny Leone Holi Celebration) इन दिनों केरल में हैं. उनकी इन फोटो और वीडियो को फैन्स का खूब प्यार भी मिल रहा है. अब सनी लियोन (Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो डाला है जिसमें उन्होंने होली आने से पहले ही अपने बच्चों के साथ होली का मजा ले लिया है.

सनी लियोन ने स्टाइलिश पोज देते हुए पूल में लगा दी छलांग, देखें मजेदार Video

सनी लियोन (Sunny Leone Video) ने वीडियो शेयर किया है इसमें उनके तीनों बच्चे नजर आ रहे हैं, और उनके हाथ में पिचकारियां हैं. सनी लियोन को तीन बच्चों पानी से भिगो रहे हैं. इस वीडियो सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्चट करते हुए लिखा है, 'संडे कुछ इस तरह का होना चाहिए.' दिलचस्प यह कि सनी लियोन के इस वीडियो को एक घंटे के अंदर ही लगभग छह लाख लाइक्स मिल गए थे. 

Sunny Leone ने केरल में की नाव की सवारी, नदी के बीचोबीच यूं खिंचवाई Photos

बता दें कि सनी लियोन (Sunny Leone Video) जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला', 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' में दिखाई देंगी. इसके साथ ही सनी लियोन जल्द ही 'एमएक्स प्लेयर' पर रिलीज होने वाली एक्शन सीरीज 'अनामिका' में भी नजर आएंगी. बता दें कि सनी लियोन की लोकप्रियता बिग बॉस में आने के बाद बढ़ती चली गई. इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'रईस' में अपने 'लैला सॉन्ग' से भी खूब दिल जीता था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Sunny Leone Video, Sunny Leone Holi Celebration, Sunny Leone Viral Video, Sunny Leone In Kerala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com