- सनी लियोन ने बताई ये खास बात
- इस वजह से धोनी हैं उनके फेवरिट
- साउथ इंडियन फिल्मों में कर रही हैं काम
सनी लियोन (Sunny Leone) ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) उनके फेवरिट क्रिकेटर हैं क्योंकि वे एक फैमिली मैन हैं. सनी लियोन एक वेबसाइट लॉन्च के मौके पर मीडिया से बातचीत कर रही थीं. सनी लियोन से जब उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘मेरे फेवरिट धोनी हैं. मुझे लगता हैं कि उनकी बिटिया बहुत क्यूट है, है न? मैंने उनकी जीवा धोनी के साथ कई फोटो देखी हैं और यह बहुत ही क्यूट लगती हैं. वे मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं और इसकी एक वजह उनका फैमिली मैन होना भी है.' धोनी अकसर बिटिया जीवा के साथ बहुत ही क्यूट वीडियो डालते हैं और इन्हें खूब देखा भी जाता है.
सनी देओल के बेटे करण देओल ने की ऐसी एक्सरसाइज, Video देखकर बोलेंगे- जैसा बाप, वैसा बेटा
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सनी लियोन (Sunny Leone) ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया, ‘मेरे पास दो टेलीविजन शो हैं. मैं एक हिंदी फिल्म में काम कर रही हूं जिसे मेरा प्रोडक्शन हाउस बना रहा है. इस पर हम इस साल काम शुरू करेंगे. मैं दो साउथ इंडियन फिल्मों का भी हिस्सा हूं, इस तरह ढेर सारा एक्साइटिंग काम है.' सनी लियोन ने सनी सिटी मीडिया ऐंड एंटरटेनमेंट नाम से प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है.
Kapil Sharma फैंस के लिए लेकर आए हैं नया सरप्राइज, दिखाएंगे पर्दे के पीछे का खेल...देखें Video
सनी लियोन (Sunny Leone) ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बारे में कहा, ‘मेरी टीम और मेरे पति डेनियल का दिमाग इस प्रोजेक्ट के पीछे है. मुझे नए-नए आइडिया और स्क्रिप्ट देखना बहुत पसंद है.' यह पूछे जाने पर कि क्या उनका डायरेक्शन का भी इरादा है तो सनी लियोन ने कहा, ‘मेरी डायरेक्शन में कोई दिलचस्पी नहीं है. मेरी नजर में डायरेक्टर बहुत ही खास इंसान होता है जिसमें पूरी पिक्चर को अपने दिमाग में देखने की कूव्वत होती है. मुझे नहीं लगता यह काबिलियत मेरे पास है.' सनी लियोन की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2017 में ‘तेरा इंतजार' रिलीज हुई थी.
(इनपुटः IANS)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं