सनी देओल (Sunny Deol) बीजेपी के टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) लड़ रहे हैं. सनी देओल अपनी जीत के लिए इन दिनों ताबड़तोड़ प्रचार भी कर रहे हैं. सनी देओल (Sunny Deol) को लेकर एक खबर आ रही है कि वो सोमवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए. यह हादसा उस समय हुआ जब अमृतसर-गुरदासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते समय सनी देओल (Sunny Deol) की एसयूवी का एक टायर फट गया. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सनी देओल के काफिले में चल रहे कम से कम चार वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए. हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.
पीएम मोदी ने बताया 1987-88 में किया था उन्होंने पहला ईमेल तो बॉलीवुड एक्टर बोले- हद होती है भाई...
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
घटना के दौरान सनी देओल (Sunny Deol) रोड शो के लिए जा रहे थे. इसके बाद वह एक अन्य वाहन में घटनास्थल से चले गए. 62 वर्षीय सनी देओल गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अकाली दल गठबंधन के उम्मीदवार हैं. इस सीट पर दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना चार बार सांसद रहे थे. अप्रैल 2017 में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था. इससे पहले एक खबर आई थी कि गुरुवार को सनी देओल पंजाब प्रान्त के बटाला क्षेत्र में रोड शो कर रहे थे. तभी उनके साथ एक चौंका देने वाली घटना हुई, जिसकी उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी. चुनाव प्रचार में रोड शो दौरान एक महिला सनी देओल के गाड़ी पर चढ़ जाती है. हालांकि वह महिला सनी से मिलना चाहती थी, इसलिए किसी ने ऐतराज भी नहीं जताया, लेकिन अचानक जब उसने सनी देओल के गाल को चूम लिया तो हर कोई हैरान रह गया. इसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा था
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे ने नए अंदाज में डांस से मचाई धूम, बार-बार देखा जा रहा Video
बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) को बीजेपी ने विनोद खन्ना के बाद गुरदासपुर सीट से नया कैंडिडेट को चुना है. देखना होगा कि सनी देओल बीजेपी के उम्मीद पर कहां तक खरा उतर पाते हैं. विनोद खन्ना के निधन के बाद उप चुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ यहां से जीत हासिल की थी. एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा-पिछले पांच वर्षों में, मोदी जी ने बड़े कार्य किए हैं. मैं चाहता हूं कि वह इसी तरह अच्छे काम करते रहें. राष्ट्र को एकजुट रखते हुए तरक्की की राह पर ले जाना ही एक अच्छे नेता का परिचायक है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं