विज्ञापन

बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद सनी देओल ने लिया ब्रेक, करियर के स्ट्रगल पर बोले- हमने ऐसी चीजें देखी हैं

एक्टर सनी देओल ने करियर के संघर्ष और बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद क्या हुआ. इसके बारे में बताया.  

बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद सनी देओल ने लिया ब्रेक, करियर के स्ट्रगल पर बोले- हमने ऐसी चीजें देखी हैं
सनी देओल ने बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद किया ये काम
नई दिल्ली:

एक्टर सनी देओल इन दिनों अपने करियर के सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. पहले गदर 2, फिर जाट और अब बॉर्डर 2 को फैंस ने काफी पसंद किया. लेकिन हाल ही में बॉर्डर 2 के सक्सेस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री में करियर के उतार-चढ़ाव भरे दिनों को एक्टर ने याद किया. एएनआई को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा, मैं सालों से इस इंडस्ट्री में हूं और हमने ऐसी चीजें देखी हैं. लेकिन सबसे जरुरी बात जो मैं सबसे कहता हूं और विश्वास करता हूं कि इसकी वजह से मैं यहां पर हूं क्योंकि जो भी आप काम आप करते हैं. अगर आप एक्टर हो. किसी भी फील्ड में हो. मेरा मतलब है उतार चढ़ाव होते रहते हैं. लेकिन आपको मेहनत करते रहना पड़ेगा और करते रहना चाहिए. 

सनी देओल ने स्ट्रगल पर कही ये बात

आगे सनी देओल ने कहा, सालों के स्ट्रगल के बाद जब फिल्म अच्छा करती है. तो आप किस्मत पर भरोसा करने लगते हैं. लेकिन इससे पहले आप सोच रहे होते हैं मैं अपनी किस्मत बनाऊंगा. मैं यह करके दिखाऊंगा. मैं ये करुंगा. एक व्यक्ति वह करता रहता है. आगे कुछ हिट देने के बाद सनी देओल ने अपनी कम हिट फिल्मों के फेज के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्ममेकिंग में आए बदलाव ने 2000 के बाद कैसे बदलाव किए. 

ये भी पढ़ें-  Border 2 Box Office Collection Day 21: बॉर्डर 2 की 21वें दिन दहाड़ जारी, 29 साल पुरानी बॉर्डर के बजट का 38 गुना की कमाई

सनी देओल ने कहा- 2000 के बाद आए बदलाव

सनी देओल ने कहा, बदलाव होता रहा. और क्या होता है इंडस्ट्री भी काफी बदलती रही है. और जैसे मुझे लगता है कि 2000 के बाद कॉरपोरेट वर्ल्ड आया और फिल्में बनने के तरीके. मेरा मतलब सब्जेक्ट, टॉपिक्स और एक्टर्स की च्वॉइस और डायरेक्टर्स. सब बदलता गया. तो उस दौर में शायद मेरे लायक कोई ऐसा सब्जेक्ट चीज नहीं थी. 

बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद सनी देओल ने किया ये काम

बॉर्डर 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल ने क्या किया. इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, बॉर्डर 2 की रिलीज के कुछ दिनों बाद मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया. मैं मनाली चला गया. मैंने वहां स्नो को एन्जॉय किया. मैंने वहां बॉर्डर 2 का शो भी रखा. हम हर फिल्म में अपनी मेहनत करते हैं, लेकिन जब वह सफल होती है और लोगों के दिलों को छूती है, तो बहुत अच्छा लगता है और इस पूरे सफर में, मैं जहां भी गया ढाबों और अलग-अलग होटलों में रुका. मैं उस लोकेशन पर भी गया जहां पहली बॉर्डर की शूटिंग हुई थी. मैं उस पहाड़ी पर गया, और बहुत अच्छा लगा." 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Lifetime Box Office Collection: नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद भी रणवीर सिंह की धुरंधर ने की खूब कमाई, इतनी हुआ 70 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com