विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् में साउथ की सुपरस्टार बनीं रावण की मां, जानें 40 साल के लंकेश से उम्र में कितनी बड़ी हैं केकैसी

4000 करोड़ रुपये के कथित बजट वाली रामायण फिल्म में रावण की मां कैकसी का किरदार कौन निभा रहा है? जानिए यश और फिल्म में उनकी मां बनी एक्ट्रेस की उम्र में कितना अंतर है.

4000 करोड़ की रामायणम् में साउथ की सुपरस्टार बनीं रावण की मां, जानें 40 साल के लंकेश से उम्र में कितनी बड़ी हैं केकैसी
रामायण में यश की मां का किरदार निभाएंगी ये नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस
Instagram
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणम् को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 4000 करोड़ में बनी इस रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार का रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म की मेकिंग से लेकर के इसके ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म की चर्चाएं हो रही हैं. फिल्म के हर किरदार से लेकर से इसके सेट, वीएफएक्स और दमदार स्टारकास्ट को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं. आज हम फिल्म के एक ऐसे ही किरदार की बात करेंगे. क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर लंकापति रावण की मां का किरदार कौन निभा रही हैं? इसके साथ ही रावण और उसकी मां की उम्र के बीच में कितना अंतर है. 

कौन है शोभना, जो निभा रही रावण की मां का किरदार

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instgram

रामायणम् फिल्म में लंकापति रावण की मां का किरदार निभा रही हैं शोभना, जो साउथ सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा हैं. वो मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. अपनी एक्टिंग के साथ ही वो भरतनाट्यम की शानदार डांसर भी हैं. शोभना ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया और उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है. अब नितेश तिवारी की 'रामायण' में वो कैकसी के रूप में दिखाई देंगी. पौराणिक कथाओं के अनुसार कैकसी रावण की मां थीं. वो राक्षस राजा सुमाली की बेटी और ऋषि विश्रवा की पत्नी थीं. 

यश और शोभना की उम्र में कितना है अंतर?

रावण की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शोभना असल जिंदगी में उनसे उम्र में बहुत बड़ी नहीं है. शोभना और रावण का रोल करने वाले यश की उम्र में महज 16 साल का अंतर है. शोभना का जन्म 21 मार्च 1970 को हुआ था, जबकि यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ. इस हिसाब से दोनों की उम्र में करीब 16 साल का अंतर है. शोभना 56 साल की हैं और यश 40 साल के हो चुके हैं. 

यह भी पढ़ें | क्या सच में राष्ट्रपति भवन में रखी जाएगी रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग? जानिए क्या है सच

कब रिलीज होगी रामायण और कौन-कौन आएगा नजर?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर, माता सीता का रोल साई पल्लवी और यश रावण की भूमिका में हैं. वहीं हनुमान का किरदार सनी देओल और लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे ने प्ले किया है. फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ए. आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हैंस जिमर ने संभाली है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Movie, Ramayana Movie Cast, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com