सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के लिए तैयार हैं. सनी अपनी नई फिल्म जाट से थिएटर्स में आ रहे हैं. जाट आगामी 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. यह एक मास एक्शन फिल्म है, जिसमें सनी देओल 90 के दशक से भी घातक एक्शन रोल में नजर आएंगे. सनी के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. इससे पहले फिल्म का एक और गाना 'ओ रामा श्री रामा' दर्शकों के लिए तैयार है. गाना 'ओ रामा श्री रामा' आज 5 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है. मेकर्स ने इस गाने की एक झलक भी शेयर की है.
जाट का धार्मिक सॉन्ग
मूवी मैत्री मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म जाट का दूसरा गाना गाना 'ओ रामा श्री रामा' का टीजर शेयर किया है. इसमें अयोध्या नगरी के भगवान राम, उनके भक्त और सनी देओल की धांसू एंट्री की झलक दिख रही है. सॉन्ग आज शाम 4.05 बजे रिलीज होने जा रहा है. गाने में थामन का म्यूजिक है. गाने की छोटी सी झलक शेयर की गई है, जिसे लेकर सनी के फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. अब सनी के फैंस को 4.05 बजे का इंतजार है. इससे पहले फिल्म का पहला गाना टच किया रिलीज हुआ था, जिसमें उर्वशी रौतेला नजर आई थीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जाट के बारे में
जाट को साउथ फिल्म डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा (दोनों पार्ट) के मेकर्स ने फिल्म जाट का निर्माण किया है. सनी देओल जाट से अपना टॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म में बतौर विलेन रणदीप हुड्डा नजर आएंगे. विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म छावा में कवि कलश का रोल कर छाए एक्टर विनीत कुमार सिंह भी फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाले है. वहीं, सनी गदर 2 (2023) के दो साल बाद बड़े पर्दे पर उतर रहे रहे हैं. जाट एक मास एक्शन फिल्म होने का दावा करती है. अब देखना होगा कि बॉलीवुड का 'तारा सिंह' साउथ डेब्यू से कितना धमाल करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं