सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म जाट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सनी देओल फिल्म जाट का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं. अब वह इस फिल्म को लेकर कुछ खास और बड़ा करने वाले हैं. इस बात की जानकारी सनी देओल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है. सनी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं.
सनी देओल ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वह व्हाइट पगड़ी में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने सन ग्लासेस लगाए हुए हैं. इन तस्वीरों को शेयर कर सनी देओल ने खास कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, 'बहुत जल्द कुछ बड़ा आने वाला है.' सोशल मीडिया पर सनी देओल का यह पोस्ट वायरल हो रहा है. एक्टर के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि फिल्म जाट में सनी देओल के साथ उर्वशी रौतेला लीड हीरोइन के तौर पर नजर आने वाली हैं.एक्ट्रेस 12 साल बाद अभिनेता सनी देओल संग काम कर रही हैं. रौतेला जल्द ही ‘जाट' के गाने ‘टच किया' में नजर आएंगी. अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अभिनेत्री काफी उत्साहित हैं. उर्वशी ने कहा, "12 साल बाद सनी देओल सर के साथ काम करना शानदार है और इसके लिए मैं खुद को लकी मानती हूं. वह बेहतरीन एक्शन हीरो हैं और मैं ‘जाट' में उनके साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं.” उर्वशी रौतेला साल 2013 में आई फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट' में सनी देओल के साथ काम कर चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं