विज्ञापन

विलेन बनने के लिए सनी देओल ने बनाए बाइसेप्स, एक ही वैनिटी वैन में भाई के साथ दिखे बॉबी देओल, लोगों ने दिया रिएक्शन

देओल परिवार के दो स्टार बॉबी और सनी एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा दिख रहा है दोनों भाइयों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

विलेन बनने के लिए सनी देओल ने बनाए बाइसेप्स, एक ही वैनिटी वैन में भाई के साथ दिखे बॉबी देओल, लोगों ने दिया रिएक्शन
क्या ‘एंटनी’ में साथ दिखेंगे सनी और बॉबी?
नई दिल्ली:

गदर-2, बॉर्डर-2 एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले देओल ब्रदर सनी और बॉबी जल्दी एक बड़े बजट की फिल्म में साथ काम करने वाले हैं. इंडस्ट्री से जुड़ी की एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि सुपरस्टार सनी देओल और बॉबी देओल जल्दी एंटोनी नाम की फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल प्ले करेंगी. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉबी और सनी एक ही वैनिटी वैन में जाते हुए नजर आ रहे हैं और नेटीजंस का मानना है कि ये फिल्म एंटनी की तैयारी कर रहे हैं, आइए आपको दिखाते हैं ये वीडियो.

एक वैनिटी में नजर आए बॉबी और सनी

एक्स पर @Lonely_prabh नाम से बने हैंडल पर सनी देओल और बॉबी देओल का एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में सनी देओल ब्लैक कलर की हाफ स्लीव्स टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. उनके बाइसेप्स देखकर फैंस भी हैरान है कि अब सनी पाजी किस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. कुछ ही देर बाद इसी वैनिटी वैन में बॉबी देओल भी पहुंचे, जिन्होंने ब्लैक कलर की स्लीवलेस शर्ट पहनी हुई है. दोनों का लुक कमाल का लग रहा है और नेटीजंस कह रहे हैं कि ये उनकी आने वाली फिल्म एंटनी की तैयारी चल रही है. सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों को साथ देखने के लिए बेताब है.

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 27: 29 साल पुरानी बॉर्डर के  बजट और कलेक्शन के मुकाबले प्रॉफिट में है बॉर्डर 2, 27 दिनों में की इतनी कमाई

क्या है एंटनी फिल्म का प्लॉट

रिपोर्ट के अनुसार, एंटनी को एक बड़े स्टार की एक्शन-थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है. एक्शन फिल्मों में सनी देओल वैसे भी खास पहचान रखते हैं, उनके अपोजिट साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका नजर आएंगी. फिलहाल फिल्म की कहानी को सीक्रेट रखा गया, इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं हुई है. इस फिल्म में बॉबी देओल का रोल भी है. बताया जा रहा है कि फिल्म में दमदार एक्शन, इमोशन, ड्रामा और वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है. इस प्रोजेक्ट की खास बात ये है कि इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट का स्पोर्ट मिल रहा है, जो रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी है. इसके साथ फिल्म में साउथ और बॉलीवुड का तड़का देखने को मिलेगा.

बता दें, सनी देओल इस समय अपने करियर के बेहद सफल दौर में चल रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हुई, जिसने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब उनकी फिल्म लाहौर 1947 भी रिलीज होने वाली है. जबकि हाल ही में सनी देओल की गबरू की भी खूब चर्चा हो रही है. वहीं कहा जा रहा है कि बॉबी देओल की बंदर से सनी देओल की गबरू टकराती हुई नजर आएगी. 

ये भी पढ़ें- 2026 का पांचवां महीना रहेगा सनी देओल और बॉबी देओल के नाम, एक भाई 'गबरू' तो दूसरा 'बंदर'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com