विज्ञापन

Holi Song: सुनील दत्त ने जबरदस्ती घर में घुसकर खेली थी होली, जख्मी दिलों का यूं लिया था बदला

आज हम आपको 1975 में आई फिल्म जख्मी के होले गीत के बारे में बता रहे हैं. होली का ये गीत काफी अलग था क्योंकि इसमें होली की खुशी के साथ ही बदले की भावना भी थी. यह गाना सुनील दत्त पर फिल्माया गया था.

Holi Song: सुनील दत्त ने जबरदस्ती घर में घुसकर खेली थी होली, जख्मी दिलों का यूं लिया था बदला
जख्मी 1975 में नजर आए थे सुनील दत्त

होली रंगों के साथ ही खुशियों का त्योहार भी हैं. हर साल होली पर बॉलीवुड के होली के गानों की धूम रहती है. वैसे तो अब कई नए होली के गीत आ चुके हैं, लेकिन होली के कुछ पुराने गीत ऐसे हैं जो आज भी काफी ज्यादा बजाए जाते हैं. ऐसे ही एक गीत के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आज हम आपको 1975 में आई फिल्म जख्मी के होले गीत के बारे में बता रहे हैं. होली का ये गीत काफी अलग था क्योंकि इसमें होली की खुशी के साथ ही बदले की भावना भी थी. यह गाना सुनील दत्त पर फिल्माया गया था. इस गीत में वह होली के जश्न के बीच अपने दुश्मनों से हिसाब चुकाने पहुंचते हैं. रंगों की आड़ में छिपा गुस्सा और दर्द इस गीत को खास बनाता है. यही वजह है कि यह होली सॉन्ग आज भी अपनी अलग पहचान रखता है.

फिल्म में शामिल थे कई मशहूर एक्टर-एक्ट्रेसेस

इस फिल्म की मुख्य भूमिका में सुनील दत्त, आशा पारेख, राकेश रोशन और रीना रॉय थी. वहीं,  इस गाने को सुरेश भट्ट ने कोरियोग्राफ किया था. इस गाने को आवाज मशहूर गायक किशोर कुमार ने दी थी . संगीत तैयार किया था मशहूर संगीतकार Bappi Lahiri ने और गीत के बोल गौहर कानपुरी ने लिखे थे.

बेहद खास है होली का ये गीत

इस गीत में होली के रंगों के पीछे बदले की भावना दिखाई गई है. आम तौर पर होली के गाने खुशी से भरे होते हैं, लेकिन यहां रंगों के बीच सस्पेंस और एक्शन का माहौल था. 'जख्मी' का यह होली गीत आज भी याद किया जाता है, क्योंकि इसमें त्योहार की खुशी और कहानी का दर्द एक साथ दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: शराब के शौकीनों को पसंद आई अजय देवगन की शराब, एक्टर ने 8,622 बोतलों से कमा डाले इतने करोड़ रुपये

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com