विज्ञापन
This Article is From May 13, 2022

सोशल मीडिया यूजर ने सुनील शेट्टी को कहा 'गुटखा किंग,' तो एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब

सुनील शेट्टी को सोशल मीडिया यूजर ने कहा गुटखा किंग तो एक्टर ने लिखा, भाई तु अपना चश्मा एडजस्ट कर ले या बदल दे.

सोशल मीडिया यूजर ने सुनील शेट्टी को कहा 'गुटखा किंग,' तो एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब
Sunil shetty को सोशल मीडिया यूजर ने कहा गुटखा किंग
नई दिल्ली:

तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन को लेकर इन दिनों हंगामा मचा हुआ है. अक्षय कुमार को लेकर पिछले दिनों काफी विवाद हुआ. एक ट्विटर यूजर ने विज्ञापन की होर्डिंग पर आपत्ति जताई, जिसमें अजय देवगन, शाहरुख खान और अक्षय शामिल थे. उन्होंने लिखा कि कैसे विज्ञापन में दिख रहे ये बड़े स्टार्स लोगों को उत्पाद खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने अजय देवगन की जगह सुनील शेट्टी को रीट्वीट और टैग किया. यूजर ने तीनों को 'भारत के गुटखा किंग्स' कहा. 

इस ट्वीट को देख कर सुनील शेट्टी गुस्सा हो गए और उस यूजर को लिखा, "भाई तु अपना चश्मा एडजस्ट कर ले या बदल दे."ट्विटर यूजर ने अपनी गलती का एहसास होते ही सुनील शेट्टी से माफी मांगी और कहा कि उनका बहुत बड़ा फैन है. उसने लिखा, “नमस्कार Suniel Shetty क्षमा करें, यह सिर्फ गलत था और मेरा मतलब आपको चोट पहुंचाना नहीं था भाई, ढेर सारा प्यार. उसने लिखा कि वह किसी और को टैग कर रहा था लेकिन गलती से उन्हें कर दिया. इसके जवाब में सुनील ने हाथ जोड़कर इमोजी शेयर किया. 

बता दें कि इस साल की शुरुआत में अक्षय कुमार को एक पान मसाला ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए ट्रोल किया गया. एक्टर ने बाद में अपने फैंस से माफी मांग ली.  

इसे भी देखें :मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं माधुरी दीक्षित, दिखा अलग अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suniel Shetty, Suniel Shetty Age, Suniel Shetty And Jackie Shroff, Suniel Shetty Angry On Reporter, Suniel Shetty And Karisma Kapoor, Suniel Shetty Cricket Video, Suniel Shetty Cars, Suniel Shetty Instagram, Suniel Shetty Viral Photo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com