विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने बताई 15 महीने की नातिन इवाराह की सुबह की आदत, कहा- 'वह पीएम मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाती है'

सुनील शेट्टी ने नातिन के बारे में कहा, वह मोदी जी मोदी जी कहती है और पीएम मोदी को लड्डू खिलाती है. 

सुनील शेट्टी ने बताई 15 महीने की नातिन इवाराह की सुबह की आदत, कहा- 'वह पीएम मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाती है'
पीएम मोदी की फोटो को लड्डू खिलाती है सुनील शेट्टी की नातिन
नई दिल्ली:

वेलकम टू द जंगल एक्टर सुनील शेट्टी अक्सर अपनी नातिन इवाराह के बारे में बात करते हैं और उसकी आदतों का जिक्र इंटरव्यू में करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने टाइम्स नाओ के साथ बातचीत में खुलासा किया कि इवाराह की सुबह की दिनचर्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लड्डू चढ़ाना शामिल है. उन्होंने याद करते हुए कहा कि पीएम मोदी से इवाराह को एयरपोर्ट पर उनकी नैनी ने मिलवाया और तब से वह उनकी तरफ आकर्षित हुई. उन्होंने कहा, मैं हमेशा से उनका (पीएम मोदी) का फैन रहा हूं. मैं पार्टी के बारे में बात नहीं कर रहा. मैं एक लीडर के बारे में बता रहा हूं. अगर कोई लीडर मुझे खुश करता है तो करता है. 

पीएम मोदी को खिलाती है इवाराह लड्डू

आगे उन्होंने कहा, मैं अपने देश से जितना प्यार करता हूं, उतना ही अपने मैन से भी करता हूं. उनमें कुछ तो खास बात है. मेरी नातिन 15 महीने की है. एक बार एयरपोर्ट पर उसकी नैनी ने उसे मोदी जी के बारे में बताया था.  अब, वह हर सुबह साईं बाबा की किताब खोलती है, जिसमें मोदी जी की भी तस्वीर है. वह फोटो खोलकर कहती है मोदी जी. वो गणपति जी की मूर्ति से लड्डू लेके आती है और उनको खिलाती है. मैंने उसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा. ना ही उसके पेरेंट्स ने. यह उनके बारे में है. बहुत मैजिकल है. 

इवाराह के बारे में 

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने 24 मार्च 2025 में पहले बच्चे का स्वागत किया. वहीं बेटी का नाम केएल राहुल के बर्थडे पर इवाराह का खुलासा किया. इसका मतलब भगवान का तोहफा. हालांकि जन्म के बाद से ही लाइमलाइट से दूर रही हैं. वहीं खास मौकों पर उन्होंने बेटी की झलक तो दिखाई. लेकिन चेहरा नहीं. हालांकि सुनील शेट्टी ने बताया कि इवाराह अथिया 2.0 है.  

ये भी पढ़ें- मीना कुमारी का वो 53 साल पुराना कल्ट गाना, घूंघट की आड़ में किसी और ने किया था डांस, बनने में लगे 14 साल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suniel Shetty, PM Modi, Suniel Shetty Granddaughter, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com