विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2023

सनी की गदर 2 संडे को तोड़ेगी 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर लगाएगी हाफ सेंचुरी, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी चटा सकती है धूल 

पहले दो दिन में ही गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से अधिक का बिजनेस करने में कामयाब रही. फिल्म के रिलीज होने से ही पहले इसकी एडवांस बुकिंग तगड़ी थी. पहले दिन के लिए फिल्म के 7 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक किए गए थे.

सनी की गदर 2 संडे को तोड़ेगी 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर लगाएगी हाफ सेंचुरी, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी चटा सकती है धूल 
सनी देओल की गदर 2 संडे को तोड़ेगी 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

सनी देओल और अमीषा पटेल की हालिया रिलीज फिल्म 'गदर 2' इतिहास रचने को तैयार है. यह फिल्म कई फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशाई कर रही है. अपने रिलीज डे पर ही फिल्म ने 40 करोड़ का कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया था. वहीं शनिवार को भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म ने ज्यादा कमाई की. शनिवार को फिल्म ने 43 करोड़ रुपए कमाए. 22 साल पहले 'गदर' फिल्म आई थी, जो सुपरहिट रही थी. वहीं अब इसका सीक्वल 'गदर 2' कमाई के मामले में कई सारे रिकार्ड्स तोड़ रहा है. 

रविवार को 'गदर 2' लगाएगी हाफ सेंचुरी 

पहले दो दिन में ही गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ से अधिक का बिजनेस करने में कामयाब रही. फिल्म के रिलीज होने से ही पहले इसकी एडवांस बुकिंग तगड़ी थी. पहले दिन के लिए फिल्म के 7 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक किए गए थे. जबकि शनिवार को 6.7 लाख एडवांस बुकिंग का आंकड़ा था. रविवार के लिए गदर 2 की एडवांस बुकिंग 11 लाख से अधिक रही. ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि गदर 2 का कलेक्शन रविवार को 50 करोड़ तक जा सकता है. 

इन फिल्मों का रहा सबसे तगड़ा संडे कलेक्शन 

पहले संडे पर शाहरुख खान की 'पठान' ने सबसे जोरदार कलेक्शन (58.5 करोड़) किया था. इसके बाद नंबर आता है यश की 'KGF 2' का, जिसके हिंदी वर्जन ने पिछले साल 50.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. प्रभास की बाहुबली का कलेक्शन फर्स्ट संडे 46.5 करोड़ और सलमान की टाइगर जिंदा है का 45.53 करोड़ नेट रहा था. आमिर खान की फिल्म दंगल पहले संडे को धांसू कमाई करने वाली फिल्मों में नंबर पांच पर है. दंगल ने पहला संडे 41.34 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. 

अगर गदर 2 संडे को 50 करोड़ कमाती है तो यह बड़ी आसानी से बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी. सनी की फिल्म KGF 2 के सैंडी रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है. गौरतलब है कि जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है उसे देख कर यह कहा जा सकता है कि पहले वीकेंड में ही यह 130 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी. अब फैन्स की नजरें इस बात पर टिकी रहेंगी कि संडे को गदर 2 हाफ सेंचुरी लगा पाने में कामयाब होती है या नहीं.

गदर 2 का रिव्यू: देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gadar 2, Gadar 2 Records, Gadar 2 Sunday Collection, Gadar 2 Collection Worldwide Sunday, Gadar 2 Box Office Collection Sunday, Sunday Highest Openings Films, Sunday Highest Openings Films 2023, Baahubali 2 First Sunday Collection, Kgf 2 Sunday Collection, Gadar 2total Collection, Sunny Deol, Ameesha Patel, Pathaan Sunday Collection, Dangal First Sunday Collection, Tiger Zinda Hai Firsy Sunday Collection, Gadar 2 Vs Baahubali 2 Sunday Collection, Bollywood News, Gadar 2 Budget, Gadar 2 News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com