विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2025

धर्मेंद्र के निधन का अभी तक इस एक्ट्रेस को नहीं हो रहा विश्वास, बोली- 8 दिन हो गए, लेकिन दिल मानता ही नहीं

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं है. अभिनेता को याद करते हुए अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पुरानी फिल्म का क्लिप शेयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

धर्मेंद्र के निधन का अभी तक इस एक्ट्रेस को नहीं हो रहा विश्वास, बोली- 8 दिन हो गए, लेकिन दिल मानता ही नहीं
धर्मेंद्र के निधन का अभी तक इस एक्ट्रेस को नहीं हो रहा विश्वास
नई दिल्ली:

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं है. अभिनेता को याद करते हुए अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पुरानी फिल्म का क्लिप शेयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म तहलका का गाना 'जो बीत गया है, वो अब दौर न आएगा' का वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने अभिनेता को याद करते हुए लिखा, "धरम जी को गए हुए 8 दिन हो गए हैं, लेकिन दिल है कि मान ही नहीं रहा है. मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं कि मैं उस दौर की अभिनेत्री हूं, जब धरम जी जैसे स्टार इंडस्ट्री में थे. वे भारत के सबसे हैंडसम ही-मैन थे और रहेंगे."

क्या बोलीं सुधा चंद्रन

अभिनेत्री ने लिखा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे धरम जी के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला. सर, आपको ढेर सारा प्यार...इस सच को स्वीकार करना बहुत ही मुश्किल हो रहा है. कोशिश की, पर हो नहीं पा रहा." फिल्म तहलका साल 1992 की एक्शन-एडवेंचर बॉलीवुड ड्रामा फिल्म थी. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा, नसीरुद्दीन शाह, अमरीश पुरी, शम्मी कपूर, मुकेश खन्ना और पल्लवी जोशी जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आए थे. फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक ने कंपोज किया था.

धर्मेंद्र की कौन सी फिल्म में थीं सुधा चंद्रन

फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में हुई थी. रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी. फिल्म की कहानी एक काल्पनिक देश के जनरल डोंग (अमरीश पुरी) की घुसपैठ और देश को उसके खतरे से बचाने के लिए मेजर कृष्णा राव (धर्मेंद्र) और उनकी टीम के कारनामों पर आधारित है. अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने 'नागिन,' 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी,' 'कस्तूरी' और 'कहीं किसी रोज' जैसे सीरियल में अपने किरदार से घर-घर में जगह बनाई थी. वह एक शानदार डांसर हैं. उन्होंने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra Death, Dharmendra Death News, Sudha Chandran, Actress Sudha Chandran, Dharmendra Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com