- श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' चीन में होगी रिलीज
- यह फिल्म श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी
- बोनी कपूर ने दिया ये बयान
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) के अभिनय से सजी फिल्म 'मॉम' (Mom) चीन में 22 मार्च को रिलीज होगी. एक बयान के अनुसार, 'जी स्टूडियोज इंटरनेशनल' फिल्म को पोलैंड, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और सिंगापुर सहित 40 क्षेत्रों में लांच कर चुका है. अब यह फिल्म चीन में रिलीज की जा रही है. 'जी स्टूडियोज इंटरनेशनल' के फिल्म निर्माण, वितरण और अधिकरण मामले की प्रमुख विभा चोपड़ा ने कहा, "एक कलाकार की विरासत उसके काम में रह जाती है जो वह हमारे लिए छोड़ गई हैं. और 'मॉम' इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है. यह फिल्म जहां-जहां रिलीज हुई, हर जगह इसे बहुत ज्यादा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. इस मार्मिक फिल्म को एक और बाजार में ले जाने, उनके बेहतर और व्यापक उपहार को प्रसारित करने पर हमें गर्व है."
असली डकैतों से मिले सुशांत सिंह राजपूत, 'सोनचिड़िया' टीम ने कुछ यूं किया चंबल का दौरा
रवि उद्यावर द्वारा निर्देशित फिल्म में श्रीदेवी ने एक मां का किरदार निभाया था जो अपनी सौतेली बेटी का बदला लेने के लिए निकलती है. उनकी सौतेली बेटी का किरदार पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने निभाया था. बदला लेने वाली मां का किरदार निभाने के कारण श्रीदेवी को मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें वीडियो-
'वॉन्टेड गर्ल' ने स्टाइलिश अंदाज में दिखाए तेवर, स्लो मोशन में कुछ यूं किया वॉक- देखें Video
बोनी कपूर ने कहा, "'मॉम' ऐसी फिल्म है जो हर क्षेत्र में दोनों- माताओं और दर्शकों को जोड़ती है. यह श्रीदेवी की अंतिम फिल्म है और हमारा लक्ष्य इस खूबसूरत फिल्म और उनकी सबसे यादगार अंतिम फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिखाना है." 'इंग्लिश विंग्लिश' के पांच साल बाद श्रीदेवी ने 2017 में रवि उद्यावर की 'मॉम' में शानदार अभिनय किया था. उन्होंने पिछले साल रिलीज हुई 'जीरो' में भी एक छोटी भूमिका की थी. अभिनेत्री का पिछले साल 24 फरवरी को निधन हो गया था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट आईएएनएस से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं