विज्ञापन

पिता की मौत का गम, सामने कॉमेडी सीन और कैमरा ऑन, 27 साल पुरानी फिल्म की शूटिंग में श्रीदेवी से जुड़ा अनसुना किस्सा

पिता के निधन ने श्रीदेवी को अंदर से तोड़ दिया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद वह कैमरे के सामने लौट आईं. आखिर ऐसा क्या था जिसने उन्हें दर्द भूलकर कॉमेडी सीन और यादगार गाने की शूटिंग करने पर मजबूर किया?

पिता की मौत का गम, सामने कॉमेडी सीन और कैमरा ऑन, 27 साल पुरानी फिल्म की शूटिंग में श्रीदेवी से जुड़ा अनसुना किस्सा
जब निजी जिंदगी में टूटीं श्रीदेवी, फिर भी कैमरे के सामने दिखाया दम!
नई दिल्ली:

इस दुनिया को अलविदा कह चुकी श्रीदेवी को केवल उनकी खूबसूरती और शानदार अदाकारी के लिए नहीं, बल्कि काम के प्रति उनकी जबरदस्त लगन के लिए भी याद किया जाता है. अपने दौर में वह इतनी बड़ी स्टार थीं कि फिल्मों में उनकी मौजूदगी ही सफलता की गारंटी मानी जाती थी. लेकिन उनकी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा है, जिसे सुनकर आज भी फैंस भावुक हो जाते हैं. जिस समय वह अपने करियर के बेहद अहम दौर में थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया. इस सदमे के बावजूद उन्होंने शूटिंग पर लौटने का फैसला किया. इतना ही नहीं, सेट पर उन्होंने कॉमेडी सीन भी किया और एक ऐसा गाना शूट किया, जो आज भी याद किया जाता है. यह लम्हे फिल्म का पैरॉडी गाना (Medley Song) था. 

पिता के निधन के बाद भी काम पर लौटीं श्रीदेवी

यह किस्सा 1991 में रिलीज हुई यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हे' की शूटिंग से जुड़ा है. फिल्म की शूटिंग मैनचेस्टर में चल रही थी, तभी श्रीदेवी के पिता के निधन की खबर सामने आई. यश चोपड़ा ने बाद में बताया था कि उन्हें यह खबर श्रीदेवी को बताने की हिम्मत नहीं हुई. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उनके पिता की तबीयत खराब है और उन्हें घर जाकर देख लेना चाहिए.

जब श्रीदेवी घर पहुंचीं, तब उन्हें पता चला कि उनके पिता का निधन हो चुका है. यह उनके लिए बेहद मुश्किल समय था. इसके बाद उन्होंने यश चोपड़ा को फोन कर बताया कि उन्हें वापस आने में करीब 15-16 दिन लगेंगे. यश चोपड़ा ने भी उनसे कहा कि टीम उनका इंतजार करेगी. लेकिन श्रीदेवी ने कुछ समय बाद ही दोबारा सेट पर वापसी कर ली. यश चोपड़ा ने उनसे पूछा कि क्या वह मानसिक और शारीरिक तौर पर शूटिंग के लिए तैयार हैं. श्रीदेवी का जवाब था कि वह एक्टिंग करने के लिए ही वापस आई हैं.

अनुपम खेर के साथ किया कॉमेडी सीन

श्रीदेवी की प्रोफेशनलिज्म की मिसाल सिर्फ फिल्म के गानों तक सीमित नहीं थी. पिता के निधन के बाद सेट पर लौटने के बाद उन्होंने फिल्म के कॉमेडी हिस्सों की शूटिंग भी की. इस दौरान उन्होंने वहीदा रहमान के साथ एक कॉमेडी सीन शूट किया. फिल्म में अनिल कपूर के साथ भी उनके कई अहम सीन थे. इसके अलावा अनुपम खेर भी उनके साथ नजर आए.

अनुपम खेर ने भी एक टीवी कार्यक्रम में श्रीदेवी के इस प्रोफेशनल रवैये को याद करते हुए बताया था कि वह अपने काम से बेहद जुड़ी हुई थीं. पर्सनल लाइफ में इतना बड़ा सदमा झेलने के बावजूद कैमरे के सामने पूरी तरह किरदार में उतर जाना उनके असाधारण समर्पण को दिखाता है. ‘लम्हे' आज श्रीदेवी के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में उनके अभिनय के साथ-साथ इसका संगीत और गाने भी काफी चर्चित हुए. इसी फिल्म से जुड़ा ‘अंताक्षरी' पैरॉडी/मेडली गाना श्रीदेवी के उस दौर के प्रोफेशनलिज्म की याद दिलाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi Lamhe Story, Bollywood, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com