विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2025

श्रीदेवी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस की 6 फोटो, धर्मेंद्र- जीतेंद्र संग किया काम, बिग बी संग काम करने से था डर

Sridevi rival actress 6 photos : 70 से 80 के दशक में श्रीदेवी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस जया प्रदा की 10 खूबसूरत तस्वीरें, जिन्हें देख फैंस दिल हार बैठेंगे.

श्रीदेवी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस की 6 फोटो, धर्मेंद्र- जीतेंद्र संग किया काम, बिग बी संग काम करने से था डर
श्रीदेवी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस की 6 फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में श्रीदेवी को लेडी सुपरस्टार कहा जाता है, जिन्होंने कई हिट फिल्में दीं. वहीं अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र के साथ काम किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा था कि एक्ट्रेस जया प्रदा ने उन्हें अपने खूबसूरत लुक्स और किलर आंखों से टक्कर दी. यहां तक कि धर्मेंद्र और जीतेंद्र जैसे सुपरस्टार्स संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया. 70 से 80 के दशक में वह जाना माना नाम बन गईं और उन्हें सुपरस्टार का दर्जा मिलने लगा. वहीं आज भी वह अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीतती हुई नजर आती हैं. इसीलिए आज हम आपको जया प्रदा की यंग दिनों की 6 खूबसूरत तस्वीरें आपको दिखाने वाले हैं, जिन्हें देख आप भी कहेंगे- यूं ही नहीं फैंस उन पर फिदा थे.

जया प्रदा ने 13 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 10 रुपए मिले थे. वहीं तेलुगू फिल्म से डेब्यू करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली और कम समय में ही बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

जया प्रदा ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राकेश रोशन, ऋषि कपूर और जीतेंद्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया.

Latest and Breaking News on NDTV

लेकिन उनकी जीतेंद्र के साथ जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला और वह हिट हो गईं. वहीं इसके चलते उन्हें श्रीदेवी का कंपिटेटर यानी प्रतिद्वंदी कहा जाने लगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कई सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बावजूद जया प्रदा ने एक रियलिटी शो में बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से डर लगता था.

Latest and Breaking News on NDTV

जया प्रदा ने खुलासा किया कि वह हमेशा अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से डर जाती थीं क्योंकि वह बहुत प्रोफेशनल थे और वह नर्वस हो जाती थीं, जिसके कारण उन्हें डर लगता था कि कहीं कुछ गलत ना हो जाए.

Latest and Breaking News on NDTV

जया प्रदा आज बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं और राजनीति की दुनिया में थी छाई हुई हैं. जबकि उन्हें कई रियलिटी शोज में भी पिछले दिनों देखा गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Prada Family, Jaya Prada Children, Jaya Prada Age, Jaya Prada Wikipedia, Jaya Prada First Husband Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com