विज्ञापन
This Article is From May 02, 2018

'Mom' श्रीदेवी का बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड लेंगी खुशी कपूर, रिहर्सल की फोटो वायरल

बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी ने बेस्ट एक्ट्रेस चुना, जो उनकी बेटी जाह्नवी, खुशी और पति बोनी कपूर यह अवॉर्ड ग्रहण करेंगे.

'Mom' श्रीदेवी का बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड लेंगी खुशी कपूर, रिहर्सल की फोटो वायरल
  • मॉम के लिए श्रीदेवी को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
  • पिता के साथ दिल्ली पहुंची जाह्नवी और खुशी
  • विज्ञान भवन में किया रिहर्सल
नई दिल्ली: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी ने बेस्ट एक्ट्रेस चुना, जो उनकी बेटी जाह्नवी, खुशी और पति बोनी कपूर यह अवॉर्ड ग्रहण करेंगे. दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस पुरस्कार समारोह का रिहर्सल बुधवार को हुआ. यहां पर दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ पहुंचे. इस दौरान सभी ने अपनी-अपनी जगह पर बैठे हुए दिखाई दी. जाह्नवी कपूर अपनी पैरेंट्स की सबसे करीब रही हैं. जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग भी कर रही हैं.

Viral: जब श्रीदेवी ने उड़ाई बेटी जाह्नवी कपूर की खिल्ली, Video देख रोक न पाएंगे हंसी
 

बता दें कि फरवरी महीने में एक्ट्रेस श्रीदेवी का दुबई के होटल में दुर्घटनावश निधन हो गया था. जिसके बाद पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था. श्रीदेवी के निधन के बाद बेटी जाह्नवी की आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग महज 13 दिन बाद शुरू कर दी थी. ऐसे में उनके इस साहस की काफी सराहना हुई. बता दें, खुशी फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं, जबकि जाह्नवी डेब्यू फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. वह अपने करियर की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'धड़क' से करने जा रही हैं. 

मराठी फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक 'धड़क' में जाह्नवी की जोड़ी शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर के साथ जमेगी. शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, MOM, National Film Awards 2018, Jhanvi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com