विज्ञापन

स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे के ट्रेलर को 24 घंटे में मिले 500 मिलियन व्यूज! जानें ऐसा क्या है ट्रेलर में?

मार्वल फैंस के लिए इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा का विषय स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे का ट्रेलर है, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे के ट्रेलर को 24 घंटे में मिले 500 मिलियन व्यूज! जानें ऐसा क्या है ट्रेलर में?
स्पाइडर मैन: द ब्रैंड न्यू डे के ट्रेलर को मिले 500 मिलियन व्यूज

मार्वल फैंस के लिए इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा का विषय स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे का ट्रेलर है, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. मार्वल स्टूडियोज और सोनी पिक्चर्स द्वारा जारी किए गए इस ट्रेलर को महज 24 घंटों में दुनियाभर के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक नया रिकॉर्ड बन चुका है.

स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे ट्रेलर का धमाल 

बताया जा रहा है कि इस ट्रेलर ने 'Grand Theft Auto VI' के ट्रेलर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसे पहले 24 घंटों में 475 मिलियन व्यूज मिले थे. खास बात यह है कि ट्रेलर को कई भाषाओं में रिलीज किया गया, जिससे इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई. भारत में भी इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां हिंदी, तमिल, तेलुगू और अन्य वर्जन को लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

क्या है कहानी?

ट्रेलर की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां स्पाइडर मैन: नो वे होम खत्म हुई थी. दुनिया अब पीटर पार्कर की असली पहचान भूल चुकी है.टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर मैन के रूप में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार वह पूरी तरह अकेले हैं. उनकी जिंदगी में न तो MJ (Zendaya) उन्हें पहचानती हैं और न ही उनका दोस्त नेड. ट्रेलर में दिखाया गया है कि पीटर अपनी शक्तियों में आ रहे बदलाव से परेशान है और मदद के लिए ब्रूस बैनर यानी हल्क के पास जाता है, जिनका किरदार मार्क रफ्लो  निभा रहे हैं. बैनर उसे चेतावनी देते हैं कि DNA में बदलाव खतरनाक हो सकता है, लेकिन पीटर इसके बावजूद अपने मिशन से पीछे नहीं हटता.

ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज 

ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज The Punisher की एंट्री है, जिसे Jon Bernthal ने निभाया है. इससे साफ है कि फिल्म में एक्शन और डार्क टोन पहले से ज्यादा देखने को मिलेगा. फैंस इस ट्रेलर को अब तक का सबसे अलग और दमदार स्पाइडर मैन अवतार बता रहे हैं. पिछली फिल्म ने जहां दुनियाभर में 15,700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, वहीं इस नई फिल्म से भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है. यह फिल्म 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider Man Brand New Day, Spider Man Brand New Day Trailer Views, Tom Holland, Tom Holland Spider Man, Sadie Sink
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com