Lavanya Tripathi: वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी की फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. इस शादी के बाद से ही लावण्या त्रिपाठी का नाम एक्स पर ट्रेंड कर रहा है. 1 नवंबर को इटली के टस्कनी में हुई इस शादी में साउथ के बडे स्टार मौजूद थे. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं और इसके साथ ही इंटरनेट पर एक और टॉपिक पर खूब सर्च हो रही है वो ये कि आखिर वरुण तेज की पत्नी लावण्या त्रिपाठी हैं कौन ? बता दें कि लावण्या उत्तराखंड के देहरादून में पली-बढ़ीं और वहीं से अपनी स्कूलिंग भी की.
2006 में जीता मिस उत्तराखंड का खिताब
लावण्या त्रिपाठी का जन्म दिसंबर 1990 में हुआ था. India.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक लावण्या त्रिपाठी फैजाबाद, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. बताया जाता है कि ग्रैजुएशन उन्होंने मुंबई के ऋषि दयाराम नेशनल कॉलेज से की. लावण्या ने ईकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की और इसके बाद मॉडलिंग शुरू कर दी. 2006 में लावण्या ने मिस उत्तराखंड में पार्टिसिपेट किया और यहां जीत का ताज उन्हीं के सिर सजा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक लावण्या के पिता एक वकील हैं और उनकी मां एक रिटायर्ड टीचर हैं. उसके दो बड़े भाई-बहन हैं...एक भाई और एक बहन. लावण्या ने मुंबई जाने से पहले अपनी स्कूलिंग मार्शल स्कूल, देहरादून से पूरी की.
एक्टिंग करियर
लावण्या त्रिपाठी खासतौर से तेलुगु फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अंडाला राक्षसी (2012) से की. अंडाला राक्षसी के लिए लावण्या ने बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड जीता. हालांकि लावण्या ने फिल्मों से पहले टीवी में काम किया था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी टेलीविजन शो प्यार का बंधन (2009) से की.
कई अवॉर्ड जीत चुकी हैं लावण्या
उनकी कुछ शुरुआती तेलुगु फिल्में डूसुकेल्था (2013) और ब्रम्मन (2014) थीं. इसके बाद लावण्या को भाले भाले मगाडिवॉय (2015) और सोगगडे चिन्नी नयना (2016) में उनकी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ मिली. उनकी दूसरी शानदार फिल्मों में श्रीरस्तु सुभमस्तु (2016) शामिल हैं. इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस तेलुगु के लिए SIIMA अवॉर्ड दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं