विज्ञापन

सोनू सूद का सलमान खान पर चौंकाने वाला खुलासा, ‘मेरी रेड बुल में शराब मिलाकर पिलाने की कोशिश की’

सोनू सूद ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक पार्टी में सलमान ने उनकी रेड बुल में शराब मिला दी थी. जानें फिर क्या हुआ.

सोनू सूद का सलमान खान पर चौंकाने वाला खुलासा, ‘मेरी रेड बुल में शराब मिलाकर पिलाने की कोशिश की’
सोनू सूद ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से जुड़ा सुनाया ये किस्सा
NDTV
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में सुपरस्टार सलमान खान पर एक चौंकाने वाला आरोप लगाया है. शराब से कोसों दूर रहने वाले सोनू सूद ने इस वीडियो में दावा किया कि सलमान खान ने उनकी रेड बुल ड्रिंक में शराब मिलाकर उन्हें पिलाने की कोशिश की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वैसे भी बॉलीवुड में सलमान खान को यारों का यार कहा जाता है और उनकी दिलदारी से तो हर कोई वाकिफ है ही. लेकिन भाईजान की शरारती हरकतें भी कम फेमस नहीं हैं.

सोनू सूद शराब को बिल्कुल भी हाथ नहीं लगाते. अब जब इसका जिक्र निकला और उनसे पूछा गया कि क्या आपको किसी ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाने की कोशिश नहीं की तो दबंग एक्टर ने बताया, 'सलमान खान को दूसरों को शराब पिलाने का बहुत शौक है. वे खूब जोर देते हैं. एक बार उन्होंने मेरी रेड बुल में अल्कोहल मिला दिया और मुझे पिलाने की कोशिश की. वे बार-बार मेरे ग्लास की तरफ देख रहे थे कि मैंने पिया या नहीं. लेकिन मैंने चुपके से उसे फेंक दिया. जिसे खुद शराब पीने का शौक होता है, वह चाहता है की दूसरे भी पिएं. मैं नहीं पीता तो नहीं पीता.'

शराब को हाथ नहीं लगाते सोनू सूद

सोनू सूद वो एक्टर हैं जिन्होंने साउथ सिनेमा से होते हुए बॉलीवुड में एंट्री मारी है. सोनू सूद को उनकी फिल्म दबंग के लिए खास तौर पर पहचाना जाता है. इसमें उनका छेदी सिंह का किरदार खूब पॉपुलर हुआ था. इसके अलावा वो रैम्बो राजकुमार, सिंह इज किंग, सिम्बा और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. लेकिन 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने जिस तरह से प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया, उसने एक अलग ही सोनू सूद को उनके फैन्स के सामने पेश किया.

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के साथ मारपीट करता था पति, मजबूर होकर छोड़ना पड़ा ससुराल, कोर्ट ने सबूत देख दिये ये आदेश

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का विवादों से तो पुराना नाता है. 1998 के काला हिरण शिकार मामले से लेकर 2002 के हिट एंड रन केस तक, सलमान अक्सर गलत वजहों से भी सुर्खियों में आ जाते हैं. उनकी पार्टियों और दोस्तों के किस्से भी आम हैं. ये भी ऐसे ही किस्सों में से एक है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Salman Khan, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com