विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2021

Sonu Sood से शख्स ने गर्लफ्रेंड के लिए मांगा iphone, एक्टर बोले- 'अगर फोन दिया तो...'

सोनू सूद ने उस शख्स को काफी फनी अंदाज में जवाब दिया है, जिसने उनसे गर्लफ्रेंड के लिए आईफोन की मांग की थी.

Sonu Sood से शख्स ने गर्लफ्रेंड के लिए मांगा iphone, एक्टर बोले- 'अगर फोन दिया तो...'
सोनू सूद का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद जरुरतमंद लोगों की मदद करने को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं. उन्हें रोजोना हजारों की संख्या में लोगों के रिक्वेस्ट आते हैं. लोगों की रिक्वेस्ट पर सोनू सूद संज्ञान लेते हैं और जितना हो सके उनकी मदद करते हैं. हालांकि कभी-कभी एक्टर के पास ऐसी भी डिमांड आ जाती है, जिसके कारण वो सोच में पड़ जाते हैं. लेकिन रिप्लाई करने से पीछे नहीं हटते. सोनू सूद को टैग कर हाल ही में एक शख्स ने अजीबो-गरीब मांग कर दी. दरअसल शख्स ने एक्टर से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए आईफोन की मांग कर दी. शख्स के ट्वीट पर सोनू सूद से सॉलिड जवाब दिया है.

सोनू सूद ने बीते दिन एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पूछा कि और कोई सेवा हो तो बताइए. इसी ट्वीट पर एक शख्स ने लिखा: "भाई मेरी गर्लफ्रेंड आईफोन मांग रही है, उसका कुछ हो सकता है क्या?" शख्स के इस ट्वीट पर एक्टर ने रिप्लाइ करते हुए लिखा: "उसका तो पता नहीं, अगर आईफोन दिया तो तेरा कुछ नहीं रहेगा." सोनू सूद के इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है.

बता दें कि सोनू सूद लोगों की पढ़ाई, इलाज, काम काज, नौकरी हर चीज में मदद करते हुए नजर आते हैं. सोनू सूद की मदद के कारण कहीं गांव में उनकी मूर्ति बनाई गई तो कहीं उनकी पूजा भी की जाती है. उन्होंने अपने काम से लोगों का खूब दिल जीता है. लॉकडाउन के दौरान भी सोनू सूद ने लोगों की खूब मदद की थी. यहां तक कि उन्होंने विदेशों में फंसे छात्रों को भी प्लेन के जरिए भारत वापस बुलाया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म 'किसान' साइन की है. इसके अलावा वो जल्द ही 'पृथ्वीराज' में भी नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Sonu Sood Tweet, Sonu Sood Helps Neddy, Sonu Sood Funny Reply, Sonu Sood Funny Reply To Man, Man Demands Iphone To Sonu Sood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com