विज्ञापन
This Article is From May 29, 2020

सोनू सूद से फैन ने कहा, 'आपको नींद नहीं आती क्या, 24 घंटे सेवा के लिए तैयार हो', तो एक्टर बोले- एक बार सब घर...

सोनू सूद (Sonu Sood) का हाल ही में एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, जिस में एक्टर फैन के सवाल का जवाब दे रहे हैं.

सोनू सूद से फैन ने कहा, 'आपको नींद नहीं आती क्या, 24 घंटे सेवा के लिए तैयार हो', तो एक्टर बोले- एक बार सब घर...
सोनू सूद (Sonu Sood) का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन (Lockdown) में मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा साबित हुए हैं. उन्होंने अब तक कई मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में काफी मदद की है. इतना ही नहीं, उन्होंने मजदूरों के खाने-पीने का भी बखूबी इंतजाम किया. ऐसे में सभी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) की खूब तारीफ हो रही हैं. लगातार लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं. लोग एक्टर को टैग करके ट्वीट कर रहे हैं, और उनसे मदद मांग रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू सूद को लेकर लिखा कि आप 24 घंटे लोगों की मदद में लगे रहते हैं, आपको नींद नहीं आती क्या? इस पर एक्टर ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया. 


दरअसल, एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) को टैग करते हुए एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, "सोनू सूद सर आपको नींद नहीं आती क्या?? दिन हो या रात आप सभी के मैसेज का रिप्लाई करते हैं, 24 घंटे सेवा के लिए तैयार रहते हैं लोगों कीं. आज आप लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं. शुक्रिया सर."  लड़की के ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, "एक बार सब घर पहुंच जाएं, फिर आराम से सोएंगे."

सोनू सूद का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी सोनू सूद (Sonu Sood) से कई यूजर ने उनके घर पहुंचाने के लिए या उनका आभार जताने के लिए ट्वीट किये, जिसपर एक्टर ने सादगी से रिप्लाई भी किया. लोगों को घर पहुंचाने के अलावा सोनू सूद ने अपना जुहू में स्थित होटल भी डॉक्टर्स और कोरोना वॉरियर्स के लिए खोल दिया था, जिसमें आकर वे आराम से रह सकें. बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) के इस कदम के लिए लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं. इतना ही नहीं, बिहार में एक जगह पर लोगों ने उनके लिए मूर्ति बनवाने की भी ठान ली थी.                                                                                                                                                                                                                                                                      

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
सलमान खान का भांजी आयत शर्मा के साथ क्यूट वीडियो, बहन अर्पिता के घर में गणेश आरती करते दिखे भाईजान, देखें कौन आया क्लिप में नजर
सोनू सूद से फैन ने कहा, 'आपको नींद नहीं आती क्या, 24 घंटे सेवा के लिए तैयार हो', तो एक्टर बोले- एक बार सब घर...
61 के अमिताभ बच्चन और 55 की हेमा मालिनी की 21 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म, 10 करोड़ की फिल्म कमा ले गई थी 43 करोड़
Next Article
61 के अमिताभ बच्चन और 55 की हेमा मालिनी की 21 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म, 10 करोड़ की फिल्म कमा ले गई थी 43 करोड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com