विज्ञापन

सोनू निगम की सेहत खराब! गर्दन की नसें दबने के चलते तकलीफ में सिंगर, बोले- एक हफ्ते से भुगत रहा हूं

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें पिंच्ड नर्व (नसों के दबने समस्या) हुई है. इस समस्या का पहले तो पता चल ही नहीं पा रहा था और इसके लिए उन्हें कई मेडिकल टेस्ट करवाने पड़े. तब जाकर कहीं क्लियर हुआ कि आखिर बात क्या है.

सोनू निगम की सेहत खराब! गर्दन की नसें दबने के चलते तकलीफ में सिंगर, बोले- एक हफ्ते से भुगत रहा हूं
सोनू निगम ने शेयर की हेल्थ अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

सोनू निगम सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं. एक्टर अपनी तस्वीरें, प्रोग्राम्स के वीडियो, सुख-दुख सब कुछ फैन्स के साथ शेयर करते हैं. फिलहाल सोनू थोड़े परेशान हैं और हाल में उन्होंने अपनी यही परेशानी इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की. सोनू ने बताया कि वह पिछले एक हफ्ते से नसों से जुड़ी एक समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल इसका इलाज चल रहा है. तकलीफ में होते हुए भी सोनू ने अपने तय शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया और अब भी परफॉर्म करने का फैसला किया है.

सोनू निगम को क्या हुआ ?

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें पिंच्ड नर्व (नसों के दबने समस्या) हुई है. इस समस्या का पहले तो पता चल ही नहीं पा रहा था और इसके लिए उन्हें कई मेडिकल टेस्ट करवाने पड़े. तब जाकर कहीं क्लियर हुआ कि आखिर बात क्या है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनू के कंधे पर बैंडेज लगी हुई है. सोनू ने कहा, मेरी गर्दन की नसें दब गई हैं. पिछले एक हफ्ते से भुगत रहा हूं. मेरे MRI और CT स्कैन हो रहे हैं और बहुत सी दवाइयां भी चल रही हैं. सोनू ने बताया कि इस हालात के लिए उन्हें मेडिकल देखभाल की जरूरत पड़ रही है इसमें स्कैन, दवाइयां और फीजियोथैरेपी सेशन शामिल हैं.

इलाज को लेकर बात करते हुए सोनू ने बताया कि फीजियोथैरेपी  सेशन काफी मुश्किल रहा है. सिंगर ने बताया कि मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिए दी गई दवाइयों का असर उनके गले पर पड़ा है. यह उनके लिए थोड़ा टेंशन भरा है क्योंकि वे लाइव परफॉर्मेंस की तैयारी भी करते रहते हैं.

तकलीफ में भी नहीं कैंसिल किए शो

सोनू ने खुद वीडियो बनाकर दिखाया है कि वह कितनी तकलीफ में हैं बावजूद इसके उन्होंने अपने शो कैंसिल नहीं किए हैं. उन्होंन कहा कि वह इतने लंबे समय बात लाइव परफॉर्म करने को लेकर खासे एक्साइटेड हैं. उनके मुताबिक वह फैन्स से किए वादे को पूरा करना चाहते हैं. दवाओं और इलाज के बावजूद उन्हें यकीन है कि वह परफॉर्म कर पाएंगे. सोनू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स उन्हें आराम करने की और अपना खयाल रखने की सलाह दे रहे हैं. 

लोग बोले गेट वेल सून सर

सोनू की पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, जल्दी ठीक हो जाइए सर. आपकी आवाज अभी रिवकर कर रही है. आप आराम कीजिए और अपना खयाल रखिए. एक ने लिखा, गेट वेल सून लेजेंड. एक ने लिखा, आप हमेशा की तरह रॉक ही करेंगे. एक ने कमेंट किया, दुनिया के हर एक संगीत प्रेमी की दुआएं आपके साथ है.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
चीफ सब एडिटर
उर्वशी नौटियाल ने 2010 में टीवी से शुरुआत की. शुरुआत में ब्रॉडकास्टिंग मीडियम की बारीकियां सीखने के बाद 2015 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हाथ आजमाया. लाइव... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Nigam, Sonu Nigam Health, Entertainment, Bollywood, Sonu Nigam Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com