- रिया चक्रवर्ती को लेकर सोनी राजदान का ट्वीट
- बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं सोनी राजदान
- 14 जून को हुआ था सुशांत का निधन
बॉलीवुड एक्ट्रेस और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty) को लेकर सोनी राजदान (Soni Razdan) ने ट्वीट किया है जो खूब वायरल हो रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस और आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के पक्ष में अपनी बात कही है. इस ट्विटर हैंडल से कहा गया था कि वह जेल गई थीं और बॉलीवुड में करियर की वह सारी संभावनाएं भी को चुकी हैं. इसी बात को लेकर सोनी राजदान (Soni Razdan) ने रिप्लाई किया था.

सोनी राजदान (Soni Razdan) ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए ट्वीट किया है, 'रिया का जेल जाना उन लोगों का पर्दाफाश करता है जिन लोगों ने उन्हें वहां भेजा और वह एक साजिश की शिकार मासूम लड़की थीं. आखिर उनके साथ कोई काम क्यों नहीं करेगा? मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा करेंगी. मुझे इसकी पूरी उम्मीद है.' इस तरह उन्होंने रिया के समर्थन में अपनी बात कही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी' में नजर आ चुकी हैं. इन दिनों रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली अपने लिए नया घर ढूंढ रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून को उनके घर में मृत पाया गया था. रिया चक्रवर्ती पर सुशांत की मौत का आरोप लगाया गया था. लेकिन उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में जेल जाना पड़ा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं