विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2025

इस राजनेता को बेइंतहा चाहती थीं सोनाली बेंद्रे, शादी तक पहुंच गई थी बात, फिर इस वजह से हुए एक दूसरे से दूर

कभी सोनाली और राज एक दूसरे के प्यार में पागल थे. पहले से शादीशुदा राज, सोनाली के प्यार में ऐसा पड़े कि सब भूल बैठे. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों को अलग होना पड़ा, बात शादी तक पहुंची लेकिन हो न सकी.

इस राजनेता को बेइंतहा चाहती थीं सोनाली बेंद्रे, शादी तक पहुंच गई थी बात, फिर इस वजह से हुए एक दूसरे से दूर
इस शख्स की वजह से अलग हो गए थे राज ठाकरे और सोनाली बेंद्रे
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई सारी अधूरी प्रेम कहानियां और उनके किस्से तैरते रहते हैं, जिन्हें गाहे-बगाहे याद किया जाता है. ऐसी ही एक प्रेम कहानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और राजनेता राज ठाकरे की भी है. हाल में मराठी भाषा दिवस के मौके पर 30 साल बाद जब दोनों साथ नजर आए तो उनके फैंस को बीते दिन याद आ गए. कभी सोनाली और राज एक दूसरे के प्यार में पागल थे. पहले से शादीशुदा राज, सोनाली के प्यार में ऐसा पड़े कि सब भूल बैठे. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों को अलग होना पड़ा, बात शादी तक पहुंची लेकिन हो न सकी.

राज-सोनाली एक दूसरे के प्यार में थे पागल

मराठी भाषा दिवस के प्रोग्राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोनाली राज ठाकरे को आंखों से इशारा करते हुए साथ चलने के लिए कह रही है. इस वीडियो ने पुराने तारों को छेड़ दिया है. एक समय था जब सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे. राज ठाकरे शादीशुदा होने के बावजूद सोनाली से शादी करना चाहते थे और एक्ट्रेस को भी इससे कोई गुरेज नहीं था.

इस वजह से हुए दूर

शादीशुदा राज ठाकरे और सोनाली बेंद्रे की शादी राज के पॉलिटिकल करियर पर असर डाल सकती थी, इसलिए उनके ताऊ बाल ठाकरे ने ये शादी नहीं होने दी. बाल ठाकरे से राज को समझाया और सोनाली से दूर होने को कहा. उन्होंने कुछ समय के लिए राज को विदेश भेज दिया. इस तरह दोनों हमेशा के लिए दूर हो गए. सोनाली बेंद्रे ने बाद में गोल्डी बहल से शादी कर ली और वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं. वहीं राज ठाकरे अपने पॉलिटिकल करियर में बिजी हो गए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonali Bendre And Raj Thackeray, Sonali Bendre And Raj Thackeray Love Story, Raj Thackeray Sonali Bendre Relationship, Raj Thackeray Sonali Bendre Photo Video, Raj Thackeray Sonali Bendre News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com