विज्ञापन

सलमान खान के भाई ने रियलिटी शो में रोती हुई इस एक्ट्रेस से कर दिया वादा, बोला- जिंदगी भर निभाऊंगा ये रिश्ता

शो में सोहेल खान अपने खेल के साथ-साथ अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ रिश्ते और दोस्ती बनाने को लेकर भी सुर्खियों में हैं. उनकी कई कंटेस्टेंट के साथ काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है.

सलमान खान के भाई ने रियलिटी शो में रोती हुई इस एक्ट्रेस से कर दिया वादा, बोला- जिंदगी भर निभाऊंगा ये रिश्ता
'द अलायंस': सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- 'जिंदगी ने बहुत ठुकराया है'
NDTV

रियलिटी शो 'द अलायंस' इन दिनों काफी सुर्खियों में है. हाल ही में इस शो के अंदर बतौर कंटेस्टेंट सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने एंट्री की है. इसके बाद से 'द अलायंस' की और चर्चा बढ़ गई है. शो में सोहेल खान अपने खेल के साथ-साथ अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ रिश्ते और दोस्ती बनाने को लेकर भी सुर्खियों में हैं. उनकी कई कंटेस्टेंट के साथ काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है. उसमें से एक एक्ट्रेस नीति टेलर हैं. 'द अलायंस' में अब सोहेल खान ने नीति टेलर से बड़ा वादा कर दिया है.

फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर

दरअसल एक्ट्रेस उस समय इमोशनल हो गईं, जब सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया. नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू नहीं रोक पाईं और उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में लगातार ठुकराए जाने के अनुभवों ने उन्हें अंदर से काफी कमजोर कर दिया है. नॉमिनेशन के बाद सोहेल खान ने नीति को समझाने की कोशिश की. उन्होंने कहा, 'नीति, मुझे सच में बहुत दुख है. यह बिल्कुल भी पर्सनल नहीं है.'

ये भी पढ़ें: Alpha Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुआ आलिया भट्ट और शरवरी का एक्शन, 'अल्फा' ने कमाए इतने करोड़

आंसू रोकते हुए नीति ने जवाब दिया, ''मुझे पता है कि किसी न किसी को हर हफ्ते घर जाना होता है. यह एक गेम है और मैं यह बात समझती हूं. मैंने अपनी तरफ से सौ प्रतिशत दिया. लेकिन, मुझे बहुत बुरा लगा. शायद इसलिए भी क्योंकि पिछले कुछ समय से मुझे अपनी जिंदगी में लगातार रिजेक्शन मिल रहे हैं, जिसके चलते अब छोटी-छोटी बातें भी मुझे बहुत चोट पहुंचाती हैं.'

सोहेल खान ने किया वादा

नीति को इस तरह टूटता देख सोहेल खान ने उन्हें गले लगाया और भरोसा दिलाया कि शो खत्म होने के बाद भी उनकी दोस्ती बनी रहेगी. उन्होंने कहा, "तुम मेरी नई दोस्त बनी हो और मैं वादा करता हूं कि यह रिश्ता जिंदगी भर निभाऊंगा." इस दौरान नीति ने कहा, ''मैं पहले कभी इतनी कमजोर नहीं हुई. मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ है. अब मुझसे और नहीं सहा जाता.''

इसके बाद नीति ने सोहेल खान को गले लगा लिया, जबकि शो के बाकी कंटेस्टेंट्स यह भावुक पल देखते रहे. सोहेल ने कहा कि उनका फैसला पूरी तरह गेम की रणनीति का हिस्सा था और इसका उनकी निजी दोस्ती से कोई संबंध नहीं था. बता दें कि नीति टेलर टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उन्होंने 'कैसी ये यारियां,' 'इश्कबाज,' 'गुलाम,' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' जैसे कई सीरियल्स में काम किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Alliance, The Alliance 2026, The Alliance News, Sohail Khan, Niti Taylor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com