विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2021

'सिंघम' के 10 साल पूरे होने पर प्रकाश राज बोले- जयकांत शिक्रे का किरदार यादगार रहेगा...

सिंघम (Singham) फिल्म के 10 पूरे हो चुके है.इस मौके पर जयकांत शिक्रे का दमदार किरदार निभाने वाले प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ट्वीट कर सभी का शुक्रिया किया है.

'सिंघम' के 10 साल पूरे होने पर प्रकाश राज बोले- जयकांत शिक्रे का किरदार यादगार रहेगा...
प्रकाश राज ने सिंघम फिल्म के 10 साल पूरे होने पर किया शुक्रिया
नई दिल्ली:

अजय देवगन (Ajay Devgn) की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम' को 10 साल पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ही जयकांत शिक्रे के करिदार को भी काफी सराहा गया. फिल्म के एक्शन और डायलॉग्स रोंगटे खड़े कर देने वाले थे. इस फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं. वहीं फिल्म के 10 साल पूरे होने की खुशी में प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ट्वीट कर धन्यवाद किया है. साथ ही अजय देवगन ने भी ट्वीट कर टीम का शुक्रिया किया है. 

प्रकाश राज और अजय देवगन ने किया शुक्रिया
जयकांत शिक्रे का दमदार किरदार निभाने वाले प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ट्वीट कर लिखा, 'सिंघम फिल्म को 10 साल पूरे हो चुके हैं. मैं जयकांत शिक्रे का किरदार जिंदगी भर याद रखूंगा. टीम के साथ ही दर्शकों ने भी इसे यादगार बना दिया है.' प्रकाश राज के इस ट्वीट पर फैंस रीट्विट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा, 'जिसमें है दम, तो फक्त बाजीराव सिंघम, सिंघम सिर्फ एक फिल्म नहीं है. सिंघम एक जज्बा है. इमोशन है. एक सलाम है उस पुलिस फोर्स के नाम जो अपनी परवाह किए बिना, ईमानदारी और सच्ची निष्ठा से अपना काम इस देश की सेवा में कर रहे हैं.'

अजय देवगन की आने वाली फिल्में
एक्टर की फिल्मों की बात करें तो जल्द ही भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ नोरा फतेही और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी. साथ ही वे RRR में भी दिखाई देंगे. इतना ही नहीं अजय देवगन अब जल्द ही मेडे के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू भी करने जा रहे हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Devgan, Prakash Raj, Prakash Raj Instagram, Singham Complete 10 Years
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com