दुनिया की सबसे चर्चित और टॉप पॉप सिंगर और एक्टर्स में से एक सेलेना गोमेज ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है. जिस सेलेना गोमेज को लोग इतना प्यार करते हैं, जिनके सोशल मीडिया पर 415 मिलियन फॉलोअर्स हैं लोग उनसे मोटिवेशन लेते हैं, उन्होंने पॉडकास्ट में अपने पति के साथ एक ऐसा मोमेंट शेयर किया है जो लोगों के हलक से नहीं उतर रहा है और एक्ट्रेस की जमकर आलोचना हो रही है. ऐसा क्या कर दिया है सेलेना ने हम आपको बताते हैं.
सबके सामने चूमे पति के पैर
दरअसल, सेलेना गोमेज के पति और अमेरिकन प्रोड्यूसर बैनी ब्लैंको ने एक पॉडकास्ट शुरू किया है जिसका नाम है ‘फ्रेंड्स कीप सीक्रेट्स'. इस पॉडकास्ट के फिलहाल दो ही वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए गए हैं जिसमें दिख रहा है कि पहले बैनी अपने दो दोस्त लिल डिकी और क्रिस्टिन बटालुको के साथ घर पर टाइम स्पेंड कर रहे होते हैं फिर उन्हें सेलेना गोमेज भी ज्वाइन कर लेती हैं. चारों दोस्त मिलकर बातचीत कर रहे होते हैं कि तभी सेलेना बैठे-बैठे बैनी के पैर के अंगूठे पर किस कर लेती हैं. ऐसा करते ही बैनी अपने दोस्तों से पूछते ‘तुम लोगों को ये पसंद आया?' जिसके बाद सेलेना उन्हें कहती हैं कि ‘अब ज्यादा मत बनो'. इसके बाद बैनी उनसे कहते हैं कि उन्हें ये पसंद आया वो उनसे बहुत प्यार करते हैं और तभी सेलेना उनके पैरों पर अपना सिर भी रख लेती हैं.
यह भी पढ़ें: India vs England: सेमिफाइनल से पहले गर्लफ्रेंड के साथ सिद्धीविनायक पहुंचे हार्दिक पंड्या, लिया बप्पा का आशीर्वाद
क्यों हो रही है आलोचना?
एक तरफ जहां हर तरफ जेंडर इक्वैलिटी को लेकर बहस छिड़ी रहती है ऐसे में इतनी बड़ी सिंगर का ऐसा करना लोगों के समझ से परे जा रहा है. हालांकि सेलेना ने ऐसा प्यार में किया है किसी दबाव में नहीं, लेकिन फिर भी सिंगर का ये वीडियो वायरल होते ही लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं, खासतौर पर गंदे पैरों को Kiss करने पर लोग कपल के हाइजीन पर भी सवाल उठा रहे हैं. वहीं बैनी को पॉडकास्ट में इतने गंदे पैर कैमरे की तरफ रखने के लिए उनकी भी आलोचना की जा रही है. एक यूजर ने तो सेलेना को ये तक कह डाला कि 'इसके के लिए जस्टिन बीबर को छोड़ा था?'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं