विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

इस एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ को फटकार लगाते हुए कहा 'तुम्हे शर्म आनी चाहिए...', जानिए फिर क्या दिया जवाब

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभिनेत्री-निर्माता नीतू चंद्रा की फटकार के बाद भोजपुरी पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है और कहा है कि उनका इरादा भाषा को अपमानित करने का नहीं था.

इस एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ को फटकार लगाते हुए कहा 'तुम्हे शर्म आनी चाहिए...', जानिए फिर क्या दिया जवाब
  • इस एक्ट्रेस ने लगाई फटकार
  • सिद्धार्थ ने भोजपुरी भाषा का किया था अपमान
  • ट्विटर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मांगी माफी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभिनेत्री-निर्माता नीतू चंद्रा की फटकार के बाद भोजपुरी पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है और कहा है कि उनका इरादा भाषा को अपमानित करने का नहीं था. सिद्धार्थ ने ट्वीट कर कहा, मैंने हाल ही में एक नई भाषा बोलने की कोशिश की जब मैं एक टीवी शो पर था. अगर मैंने अनजाने में किसी की भावना को चोट पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं और आपको आश्वस्त करता हूं कि किसी भी तरह से किसी का भी अनादर करने की मंशा नहीं थी.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान के सामने किया था भोजपुरी का अपमान, ये एक्ट्रेस बोलीं- तुम्हें शर्म आनी चाहिए

सिद्धार्थ अपनी फिल्म 'अय्यारी' के प्रचार के लिए एक रियलिटी शो में पहुंचे थे जहां उन्हें सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के कुछ संवादों को भोजपुरी में बोलने के लिए कहा गया. सिद्धार्थ ने संवाद बोलने के बाद कहा कि उन्हें इस भाषा से 'थोड़ी लैट्रीन वाली फीलिंग आई.'
मां ने की थी चप्पल से पिटाई, जानें Sidharth Malhotra से जुड़ी खास बातें इस टिप्पणी की निंदा करते हुए नीतू ने ट्विटर पर लिखा , बहुत निराशा हुई, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जिन्हें कई बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला, जिसने फिल्म उद्योग के बाहर का होकर भी अपना नाम बनाया, आप इस तरह के शब्दों का राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर भोजपुरी का अपमान करने के लिए ऐसे ही इस्तेमाल कर रहे हैं. मैं हैरान हूं. भला कैसे आपको भोजपुरी बोलने में लैट्रीन वाली फीलिंग आ सकती है. आपको शर्म आनी चाहिए. 'अय्यारी' नौ फरवरी को रिलीज हो रही है.

VIDEO: मसाला तो सारा है पर फिर भी फीका है यह 'जेंटलमैन'

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Malhotra, Neetu N Chandra, Neetu Chandra, Bigg Boss 11, Neetu Chandra Bhojpuri Cinema, Manoj Bajpai, Bhojpuri, Bhojpuri Cinema, Aiyaary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com