विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने कमरे की सफाई वाले तंज पर दिया मजेदार जवाब, बोलीं- 'रूम जैसा भी हो, दिल साफ होना चाहिए'

श्रद्धा कपूर ने अपने डांस वीडियो में फैले हुए कमरे पर आए तंज का मजेदार जवाब दिया. इंस्टाग्राम स्टोरी पर बोलीं- रूम जैसा भी हो, दिल साफ होना चाहिए.

श्रद्धा कपूर ने कमरे की सफाई वाले तंज पर दिया मजेदार जवाब, बोलीं- 'रूम जैसा भी हो, दिल साफ होना चाहिए'
कमरा साफ करने की सलाह देने वालों को श्रद्धा कपूर ने दिया जवाब
नई दिल्ली:

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह माइकल जैक्सन के बैड गाने पर डांस करती हुईं नजर आईं. खास बात यह है कि इस वीडियो को उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने रिकॉर्ड किया था, जो बैकग्राउंड में हंसते हुए नजर आए. वीडियो में श्रद्धा कपूर को जमकर डांस करते हुए देखा गया. लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने एक चीज नोटिस की कि कमरा बहुत बिगड़ी हुई नजर आ रही है. वहीं जब लोगों ने उनके वीडियो पर कमेंट किया तो एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर जवाब दिया है. 

रुम गंदा होने पर श्रद्धा कपूर ने दिया जवाब

 इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक यूजर के कमेंट को श्रद्धा कपूर ने शेयर किया, जिसमें लिखा था- जिसका भी रूम है बहुत सफाई की जरूरत है. इस पर रिएक्शन देते हुए आशिकी 2 एक्ट्रेस ने लिखा, रूम जैसा भी हो, दिल साफ होना चाहिए. यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इसके अलावा कुछ यूजर्स ने कहा था कि घर तो साफ कर लो. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी की मां की 8 तस्वीरें, वो ना होती तो बेटी कभी न बन पातीं ड्रीमगर्ल, नहीं बनाना चाहती थीं धर्मेंद्र को दामाद

श्रद्धा कपूर का फनी डांस 

श्रद्धा कपूर ने बुधवार रात अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया. वीडियो में वो घर के अंदर बेहद कैजुअल अंदाज में नजर आईं. ढीले-ढाले पजामे और बिना किसी ग्लैमरस तैयारी के श्रद्धा ने ऐसा डांस किया कि फैंस उनकी सादगी पर फिदा हो गए. इसके साथ ही वीडियो में एक लड़के की आवाज सुनाई देती है, जो श्रद्धा से कहता है, 'दो ना.' इसके बाद श्रद्धा और भी ज्यादा मजेदार तरीके से डांस करने लगती हैं. फैंस का कहना है कि ये आवाज राहुल मोदी की है. वीडियो खत्म होते-होते दोनों की हंसी साफ सुनाई देती है. वहीं इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा,  ' कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए'. 

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के बारे में

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का नाम पिछले काफी समय से साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है. सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें और वीडियोज चर्चा में बने रहते हैं. राहुल मोदी फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर, क्रिएटिव डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के तौर पर काम करते हैं. उन्होंने डायरेक्टर लव रंजन के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है. ‘प्यार का पंचनामा 2', ‘सोनू के टीटू की स्वीटी' और ‘तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों से उनका नाम जुड़ा रहा है. कहा जाता है कि इसी दौरान श्रद्धा और राहुल के बीच नजदीकियां बढ़ीं.

ये भी पढ़ें- कौन है 33 साल का युधवीर, जो बना भारत का मोस्ट पॉपुलर एक्टर, CM विजय, शाहरुख, ऐश्वर्या को पछाड़ा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com