विज्ञापन

42 टेंपरेचर में की शूटिंग, बस में रोज चलता था गायत्री मंत्र, अखिलेंद्र मिश्रा ने बताया कैसे शूट हुई थी लगान

लगान के एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने हाल ही में NDTV से बात की. फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं. ऐसे में उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त टीम और क्रू को किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

42 टेंपरेचर में की शूटिंग, बस में रोज चलता था गायत्री मंत्र, अखिलेंद्र मिश्रा ने बताया कैसे शूट हुई थी लगान
अखिलेंद्र मिश्रा ने NDTV से की बात

Akhilendra Mishra Shares Lagaan Shooting Experience: फिल्म लगान (Lagaan) साल 2001 में रिलीज हुई थी. फिल्म ऐतिहासिक खेल ड्रामा पर आधारित थी, जिसको आशुतोष गोवारिकर ने लिखा और निर्देशित किया था. फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह नजर आई थीं, इससे पहले ग्रेसी सिंह टेलीविजन शोज कर चुकी थीं. फिल्म मध्य भारत के एक गांव के निवासियों की कहानी बताती है, जो कई वर्षों से सूखे से परेशान हैं. वो भारतीय ब्रिटिश को भुगतान करने से बचने के लिए क्रिकेट खेलते हैं.

क्रिकेट गांव वालों के लिए एक नया खेल होता है और उनको खेल सीखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. फिल्म 12 जून को फिर से रिलीज हो चुकी है और दर्शक फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब थे. फिल्म ने अपनी रिलीजिंग के 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म में अखिलेंद्र मिश्रा (Akhilendra Mishra) ने भी एक अहम किरदार निभाया था. हाल ही में अखिलेद्र ने NDTV से बात की और पुरानी यादों को ताजा किया.

27 किलोमीटर दूर गांव में

बॉलीवुड एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने फिल्म लगान की शूटिंग को याद करते हुए कहा कि, "हम शूटिंग के दौरान 6 महीने भुज में रहे थे. हमने वहां सर्दी से लेकर 42 टेंपरेचर में फिल्म की शूटिंग की थी. हमारा शूटिंग का काफी शानदार एक्सपीरियंस रहा. हम भुज से 27 किलोमीटर दूर एक गांव में ठहरे थे, वहां हमारा होटल था. हम सभी सुबह 5 बजे शूटिंग के लिए निकलते थे और हमारे साथ आमिर खान सहित फिल्म की सारी कास्ट साथ में होती थी. बता दूं, फिल्म में कुछ विदेशी आर्टिस्ट भी थे, वो भी हमारे साथ बस में होते थे".

उन्होंने आगे कहा, "मैं रोज बस में गायत्री मंत्र चलाता था, उस दौर में कैसेट चलती थीं. मैं हर रोज ड्राइवर को गायत्री मंत्र चलाने के लिए कहता था और रोज 6 महीने तक बस में गायत्री मंत्र चलता रहा. हम सभी कास्ट एक साथ खाते- पीते थे और हमारा सभी का मेकअप भी एक साथ होता था. मैं उन पुराने दिनों को बहुत याद करता हूं और आज मैं खुश हूं कि फिल्म री रिलीज हो चुकी है. फिल्म को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो गए हैं".

बचपन की यादों को ताजा किया 

एक्टर ने बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. मैंने 8 साल की उम्र से थिएटर करना शुरू किया. मैं बिहार (छपरा) का रहने वाला हूं. हमारे देश के राजेंद्र प्रसाद जी पूर्व राष्ट्रपति थे. मैं उनके भाई के साथ थिएटर प्ले करता था. उस दौर में एक्टिंग और थिएटर को लोग सही नजर से नहीं देखते थे और मैं डरता था कि मेरे पिताजी इस बारे में क्या कहेंगे? लेकिन एक दिन कमाल हो गया, जब मेरे पिताजी को पता चला कि मैं एक्टिंग में रुचि रखता हूं तो उन्होंने कहा कि जो तुम्हारा मन हो, वो करो. फिर क्या, मैं मुंबई चला गया. फिर मैंने प्रोफेशनली थिएटर करना शुरू किया. जिसके बाद मैंने पृथ्वी थिएटर में काफी बड़े शोज किए. अगर पृथ्वी थिएटर में 10 शोज होते तो मैं उसमें मेरे 8 शोज होते. जिसके बाद मैं सीरियल चंद्रकांता में नजर आया, बाद में बैक टू बैक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, जिनमें 'लगान' का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें: संभावना सेठ ने पहली बार दिखाई बेटे की झलक, दो तस्वीरें शेयर कर बोलीं- मेरा नन्हा राजकुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Akhilendra Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com