विज्ञापन

28 साल पुराना शाहरुख का वो हिट गाना, जिसे करने वाली थी 90s की टॉप एक्ट्रेस, फराह खान ने बोला वजन घटाओ, फिर मलाइका हुई सिलेक्ट

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने ‘छैया छैया’ के लिए उन्हें पहले चुना गया था. फराह खान ने उन्हें 15 दिन में वजन घटाने का वक्त दिया, लेकिन बाद में उन्हें यह कहकर रिजेक्ट कर दिया कि वह अब भी गाने के लिए फिट नहीं हैं.

28 साल पुराना शाहरुख का वो हिट गाना, जिसे करने वाली थी 90s की टॉप एक्ट्रेस, फराह खान ने बोला वजन घटाओ, फिर मलाइका हुई सिलेक्ट
शिल्पा शिरोडकर थी छैया छैया की पहली चॉइस

90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक गानों में से एक, 'छैया छैया' में काम न कर पाने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. हाल ही में डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में नजर आईं एक्ट्रेस ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि इस आइकॉनिक गाने की कोरियोग्राफर फराह खान को लगा था कि वह इस गाने के लिए मोटी हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस गाने के लिए अनफिट बता दिया गया था. शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया ने पूछा, "शिल्पा मैम, मुझे एक बात पता चली है. आइकॉनिक सॉन्ग 'छैया छैया' असल में आपको करना था." उस घटना को याद करते हुए शिल्पा ने कहा, "हां, असल में फराह गाना लेकर आई थीं और उन्होंने कहा, 'यह गाना है, लेकिन मैं तुम्हें 15 दिन दे रही हूं. अपना वजन कम करो.'

फराह ने दिया था 15 दिन का वक्त

शिल्पा ने कहा कि गाने के लिए खुद को फिट बनाने के लिए उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की. उन्होंने कहा, मैंने 15 दिनों तक उबली हुई सब्जियां खाईं. मेरा वजन कम तो हुआ, लेकिन फराह के हिसाब से उतना नहीं हुआ जितना होना चाहिए था. इसलिए वह वापस आईं और कहा, 'सॉरी, लेकिन तुम अभी भी मोटी हो. हम तुम्हें इस गाने के लिए नहीं ले सकते,' और फिर यह गाना मलाइका के साथ हुआ. मेरा मतलब है, मैं झूठ नहीं बोल रही. मैं मोटी थी, इसलिए मुझे गाना नहीं मिला. हालांकि फराह कहती हैं कि मैं 100 किलो की थी. मैं 100 किलो की नहीं थी."

Latest and Breaking News on NDTV

इस खुलासे ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया. बातचीत को थोड़ा हल्का-फुल्का बनाते हुए, शिल्पा ने जज गीता कपूर की ओर देखा और कहा कि उन्होंने खुद वह घटना देखी थी. गीता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मैं असिस्टेंट थी."

बिग बॉस 18 में आई थीं नजर

शिल्पा शिरोडकर की बात करें तो एक्ट्रेस कई सालों से कई सफल फिल्मों और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं. बॉलीवुड के 90 के दशक में, शिल्पा को सबसे सिजलिंग एक्ट्रेस में से एक माना जाता था और वह 'हम', 'किशन कन्हैया' जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा थीं. 'बिग बॉस सीजन 18' में अपने गेम की वजह से वह टेलीविजन दर्शकों के बीच भी एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं.

यह भी पढ़ें: 31 साल बाद दूरदर्शन के ‘चंद्रकांता' की वापसी? हीरो शाहबाज खान बोले- अगर शो बना तो इस रोल में जरूर आऊंगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shipa Shirodkar, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com