विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2021

शिल्पा शेट्टी के करवाचौथ लुक पर फिदा हुए फैन्स, फोटो देख बोले- ब्यूटीफुल

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवाचौथ की बधाई देते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है, जो कि उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रही है. इस तस्वीर में शिल्पा रेड आउटफिट में बहुत गॉर्जियस दिख रही हैं.

शिल्पा शेट्टी के करवाचौथ लुक पर फिदा हुए फैन्स, फोटो देख बोले- ब्यूटीफुल
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया करवाचौथ लुक
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में करवाचौथ के त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. अभनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इस त्योहर को गर्मजोशी के साथ सेलिब्रेट किया. शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवाचौथ की बधाई देते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है, जो कि उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रही है. इस तस्वीर में शिल्पा रेड आउटफिट में बहुत गॉर्जियस दिख रही हैं. शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है. वे लिखती हैं, ‘आप सभी महिलाओं को करवाचौथ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हैप्पी फास्टिंग. भगवान आपको और आपके पति को स्वास्थय और सुरक्षा प्रदान करे'.

शिल्पा शेट्टी ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर लोगों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. फोटो में शिल्पा लाल रंग के कुर्ते, हाथों में लाल चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर लाल बिंदी के साथ बहुत प्यारी लग रही हैं. शिल्पा की पोस्ट को फैन्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब तक ने लाइक किया है. पोस्ट को कुछ ही देर में 6 लाख 61 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी करवाचौथ मैम. आपकी जिंदगी में चल रही सभी परेशानी दूर हो'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आप इस लुक में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं'. इस तरह से फैन दिल वाले इमोजी के साथ भी शिल्पा की पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं. बात करें काम की तो आखिरी बार शिल्पा को ‘हंगामा 2' में देखा गया था.

ये भी देखें: स्पॉट लाइट: बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को नीचा दर्जा दिया जाता है, NDTV से बोले इमरान हाशमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Photo, Shilpa Shetty Latest Photo, Shilpa Shetty Karwa Chauth Look 2021, Karwa Chauth Bollywood 2021, Karwa Chauth Looks Bollywood Actress, Shilpa Shetty Post, Shilpa Shetty Instagram, Raj Kundra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com