- दिवाली के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने बनाई खूबसूरत सी रंगोली
- शिल्पा शेट्टी और उनके बेटे वियान का क्यूट सा वीडियो हुआ वायरल
- शिल्पा शेट्टी पिंक कलर की साड़ी में लग रहीं थी बेहद खूबसूरत
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) हर फेस्टिवल को अपने खास अंदाज में मनाने के लिए जानी जाती हैं. धनतेरस और दिवाली के मौके पर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिवाली के मौके पर वह अपने घर में रंगोली बनाती हुई नजर आ रही हैं साथ में उनके बेटे वियान भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में शिल्पा जिस तरीके से एक आम इंसान की तरह घर में रंगोली बना रही है उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि शिल्पा की यही खासियत उन्हें दूसरे एक्ट्रेस से अलग करती है. एक्ट्रेस का यह वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसपर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं. साथ ही साथ इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा शेट्टी जब रंगोली बना रही होती है तो वियान उनके आसपास घूमते हुए नजर आ रहे हैं सिर्फ इतना ही वह बेहद क्यूट अंदाज में वीडियो के अंत में दिवाली विश भी करते हैं जिस पर शिल्पा हंसने लगती है. इस वीडियो में वियान कहते हैं दिवाली का पहला दिन है हैप्पी धनतेरस... इस पर शिल्पा हंसने लगती है. मां- बेटे के इस क्यूट वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 13 सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में दोबारा वापसी करने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म निकम्मा की शूटिंग पूरी हुई है. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म हंगामा 2 में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी. शिल्पा शेट्टी एक्टिंग से साथ- साथ अपनी फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. और वह अकसर सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिटनेस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं