बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित किए जाने वाले शो 'सुपर डांसर' में बतौर जज नजर आ रही हैं. वहीं आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि 'सुपर डांसर' के मंच पर 1990 के दशक में गाए गए कुमार शानू के ब्लॉकबास्टर गानों का जश्न मनाया जाएगा. इस मौके पर कुमार शानू शो में आकर चार चांद लगाएंगे. वे अपने गानों पर कंटेस्टेंट की शानदार परफॉर्मेंस देख काफी खुश होते हैं. इसी बीच एक्ट्रेस और शो की जज शिल्पा शेट्टी ने कुमार शानू के गाने को लेकर एक ऐसी बात कही की सभी उन्हें देखते ही रह गए.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
दरअसल सभी कंटेस्टेंट ने कुमार शानू के पॉपुलर गानों पर परफॉर्मेंस दी जिसमें से उनका एक गाना 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर' का 'ये काली काली आखें' भी था. जिसे काजोल और शाहरुख खान के ऊपर फिल्माया गया था. वहीं शो में इस गाने पर नीरजा और भावना ने शानदार परफॉर्मेंस दी, सभी जज ने दोनों की तारीफों के पुल बांध दिए थे, लेकिन इस गाने को लेकर शिल्पा शेट्टी को जरूर कुछ जलन महसूस हुई. सूत्रों के मुताबिक शो में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि 'मुझे जलन होती है क्योंकि ये 'काली काली आखें' गाना डांस नंबर है. मुझे हमेशा से इस गाने का पार्ट बनना था.'
शिल्पा शेट्टी के इतना कहने के बाद कुमार शानू स्टेज पर जाकर गाना गाते हैं और शिल्पा शेट्टी की इच्छा पूरी करते हैं. वहीं शिल्पा भी जोरदार डांस करती हुई शाम को और रोमांचक बना देती हैं. इसके साथ ही कुमार शानू कहते हैं कि यह गाना अनु मलिक द्वारा रचित है. गाना रिकॉर्ड करते समय छोटी मोटी बहस चलती रहती थी, लेकिन इसके रिलीज होने के बाद यह बेहतरीन हिट गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं