- शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
- एक्ट्रेस फोटोग्राफर्स पर भड़कती आईं नजर
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर लगातार देश पर बरस रहा है. रोजाना संक्रमितों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है. ऐसे में जनता के साथ भी सेलेब्स भी इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए सभी उपाय अपना रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टा (Shilpa Shetty) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिल्पा फोटोग्राफर्स पर भड़कते नजर आ रही हैं. दरअसल, इस वीडियो में कुछ मीडिया के लोग एक्ट्रेस की फोटो ले रहे हैं. लेकिन शिल्पा तब भड़क जाती हैं, जब वह कुछ फोटोग्राफर्स के मुंह पर मास्क नहीं देखतीं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Video) इस वीडियो में कह रही हैं, "सामाजिक दूरी का पालन करो, मास्क क्यों नहीं पहना तुमने." वीडियो में शिल्पा शेट्टी भड़कते हुए कहती हैं कि मास्क किसने नहीं पहना है इधर? एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. शिल्पा के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है. बता दें, शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती हैं.
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एक्टिंग की दुनिया में कई साल बाद लौट रही हैं. शिल्पा शेट्टी 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' इन अपकमिंग फिल्मों से वापसी करेंगी. 'निकम्मा' में शिल्पा शेट्टी एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) के बेटे अभिमन्यु दसानी के साथ नजर आएंगी तो वहीं 'हंगामा 2' में एक्ट्रेस परेश रावल (Paresh Rawal) और मीजान जाफरी के साथ काम करेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं