विज्ञापन
This Article is From May 20, 2020

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की हरकतों से परेशान हुए राज कुंद्रा, झाड़ू उठाकर करने लगे ऐसा- देखें Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की हरकतों से परेशान हुए राज कुंद्रा, झाड़ू उठाकर करने लगे ऐसा- देखें Video
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रही हैं. उनके टिकटॉक वीडियो से लेकर फिटनेस वीडियो सभी छाए हुए हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को इस दौरान पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) का खूब साथ मिल रहा है. उनका फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी की हरकतों से परेशान नजर रहे हैं. वुम्पला ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फैन्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं.

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुक हैं. हाल ही में दोनों का टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो राज कुंद्रा (Raj Kundra) को कहती हैं कि काम करते समय किस ना किया करो. इतना सुनते ही साफ-सफाई करने वाली महिला कहती हैं कि मैडम अच्छी तरह से समझा लो मैं तो बोल-बोल के थक गई. शिल्पा शेट्टी इतने सुनते ही राज कुंद्रा की धुलाई करने लग जाती हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था: "नजर हटी, दुर्घटना घटी, सच्चाई पता चलने पर पिट गए हमारे पति." 

वर्क प्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में वापसी कर रही हैं. वह 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' के जरिए जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली हैं. जहां हंगामा 2 में एक्ट्रेस परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ दिखाई देंगी तो वहीं निकम्मा में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी. 'हंगामा 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है. फिल्मों से इतर शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फिटनेस से जुड़ी चीजें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty And Shamita Shetty, Raj Kundra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height