विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2023

कोविड में लोगों की सेवा करने वाली नर्स को हुआ पैरालिसिस, शाहरुख संग काम करने वाली एक्ट्रेस का अब ऐसा है हाल

शिखा मल्होत्रा ने कोविड में बतौर नर्स लोगों की सेवा की थी. पर इसके बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते.

कोविड में लोगों की सेवा करने वाली नर्स को हुआ पैरालिसिस, शाहरुख संग काम करने वाली एक्ट्रेस का अब ऐसा है हाल
कोविड में लोगों की मदद करने वाली नर्स शिखा मल्होत्रा को हुआ ब्रेन स्ट्रोक
नई दिल्ली:

कोविड ने 2020 में लाखों लोगों की जिंदगी ले ली थी. खुशकिस्मत हैं वो लोग, जो इस महामारी में सुरक्षित बच गए. कोविड का वो भयानक मंजर आज भी कोई नहीं भूला, जब हर मिनट लोगों की मौतें हो रही थीं और इंसान केवल तमाशा देख रहे थे. हालांकि इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी रहे, जो मसीहा के रूप में सामने आए. उन्हीं में से एक हैं शिखा मल्होत्रा. शिखा मल्होत्रा ने कोविड में बतौर नर्स लोगों की सेवा की थी. पर इसके बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते.

शाहरुख खान की फिल्म फैन में शिखा एक छोटे से रोल में नजर आई थीं. इसके बाद वे 2020 की फिल्म कांचली में बतौर लीड एक्ट्रेस देखी गईं. एक्ट्रेस बनने से पहले शिखा ने नर्सिंग की पढ़ाई की थी. इसलिए जब देश में कोविड फैला तो शिखा ने लोगों की मदद करने की ठानी. BMC में बतौर नर्स वे काम करने लगीं. शिखा ने अपनी जान को खतरे में डाल लोगों की जी-जान से सेवा की. अपनी हेल्थ के बारे में उन्होंने बिलकुल नहीं सोचा. आखिर में वही हुआ, जिसका डर था. शिखा को कोविड 19 हो गया. वे कोरोना से ठीक हो ही रही थीं कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया. 

शिखा ने एक इंटरव्यू में बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें पैरालिसिस हो गया था. वे इन बीमारियों से लड़ ही रही थीं कि उन्हें स्ट्राइड की प्रॉब्लम भी हो गई. इससे उनका वजन बढ़ गया. लेकिन कहते हैं ना कि इंसान में अगर जज्बा हो तो भगवान भी उसकी मदद के लिए हाजिर रहते हैं. शिखा ने अपने ठीक होने की उम्मीद छोड़ दी थी. फिर जादू हुआ और एक्ट्रेस धीरे-धीरे ठीक होने लगीं. शिखा अब पहले की तरह फिट हो चुकी हैं. बीमारियों को जिस तरह से मात देकर शिखा ने अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया है, वह वाकई काबिलेतारीफ है.

ये भी देखें: एक बार फिर दुल्हन बनीं आलिया और दूल्हा बने रणवीर सिंह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikha Malhotra, Shikha Malhotra News, Shikha Malhotra Covid, Shikha Malhotra Nurse, Shikha Malhotra Nurse Come Actress, Shah Rukh Khan Actress, Shah Rukh Khan Actress Fan Movies, Kaanchli Movie, Shikha Malhotra Brain Stroke, Shikha Malhotra Latest Photo, Shikha Malhotra Instagram, Shikha Malhotra Viral Photo, Shikha Malhotra Brain Stroke Pic, Shikha Malhotra Age, Shikha Malhotra Then And Now Pics, Shikha Malhotra Doctor, Shikha Malhotra Covid Nurse, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com