शेखर कपूर ने खुलासा किया कि उनकी बेटी कावेरी कपूर ने 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' के लिए स्क्रीन टेस्ट देने पर जोर दिया था.

kaveri kapoor
Photo Credit: instagarm
डायरेक्टर ने बताया कि कावेरी नहीं चाहती थीं कि उन्हें सिर्फ शेखर कपूर की बेटी होने के कारण मासूम फिल्म में मौका दिया जाए. वह अपने टैलेंट के दम पर रोल हासिल करना चाहती था इसलिए उसने ऑडिशन देने की इच्छा जाहिर की थी.

शेखर कपूर की बेटी
Photo Credit: instagarm
शेखर कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह दिलचस्प किस्सा शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि शुरुआत में कावेरी ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था. क्योंकि वह स्टार किड होने का फायदा नहीं उठाना चाहती थी.

इंस्टाग्राम पोस्ट
Photo Credit: instagarm
शेखर कपूरी की बेटी कावेरी पहले से ही सिंगर, गीतकार और कवयित्री के रूप में अपना करियर बना रही हैं. उनकी कविताओं की एक किताब भी जल्द प्रकाशित होने वाली है.

कावेरी कपूर सिंगर, गीतकार और कवयित्री
Photo Credit: instagarm
'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' को शेखर कपूर और ए.आर. रहमान मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, मनोज बाजपेयी, नित्या मेनन और जुगल हंसराज जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे.

'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन
Photo Credit: instagarm
फिल्म का मुख्य विषय परिवार, प्यार, यादें और 'घर' की तलाश है. इस फिल्म में उनकी बेटी कावेरी कपूर 'टिया' नाम का अहम किरदार निभा रही हैं.

कावेरी कपूर 'टिया'
Photo Credit: instagarm
शेखर कपूर एक फेमस भारतीय फिल्म निर्देशक, अभिनेता और निर्माता हैं, जो जल्द ही 1983 में रिलीज हुई मासूम का नया वर्जन बनाने जा रहे है.

'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन
Photo Credit: instagarm
उन्हें हिंदी सिनेमा के साथ-साथ हॉलीवुड में भी उनके बेहतरीन और प्रभावशाली निर्देशन के लिए जाना जाता है.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं