विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2025

शेफाली जरीवाला की मौत के दिन क्या हुआ था! घर पर रखी थी पूजा, कांटा लगा गर्ल ने रखा था व्रत और...

Shefali Jariwala Death Case: शेफाली जरीवाला का 27 जून की देर रात 42 की उम्र में निधन हो गया. कथित तौर पर इसका कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है. 

शेफाली जरीवाला की मौत के दिन क्या हुआ था! घर पर रखी थी पूजा, कांटा लगा गर्ल ने रखा था व्रत और...
Shefali Jariwala Death डॉक्टरों का संदेह है कि शेफाली जरीवाला की मौत लो बीपी के कारण हुई होगी
नई दिल्ली:

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को 42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था. उनके पति पराग त्यागी शेफाली जरीवाला को बेलेव्यू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए. जहां अस्पताल पहुंचते ही शेफाली की जांच कर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जांच अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बताया है कि शेफाली पिछले सात-आठ साल से नियमित रूप से एंटी-एजिंग दवाओं का सेवन कर रही थी. उनके घर पर 27 जून को पूजा का आयोजन था, जिसके कारण शेफाली व्रत पर थीं, इसके बावजूद उन्होंने उसी दिन दोपहर में एंटी-एजिंग दवा का इंजेक्शन लिया था.

घटना के वक्त घर पर शेफाली के पति पराग, मां और कुछ अन्य सदस्य मौजूद थे.  ये दवाएं उन्हें वर्षों पहले एक डॉक्टर की सलाह पर दी गई थीं, और तब से वह हर महीने यह ट्रीटमेंट लेती आ रही थीं. पुलिस को इस बात का संदेह है कि उनकी अचानक मृत्यु का एक बड़ा कारण ये दवाएं भी हो सकती हैं, जिसके चलते कार्डियक अरेस्ट हुआ. 
एक सूत्र ने बताया कि रात 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच उनकी तबीयत कथित तौर पर तेजी से बिगड़ गई, उनका शरीर कांपने लगा और वह बेहोश हो गईं. जांच में अब तक किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया गया है. 

पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें परिवार के सदस्य, नौकर और बेलव्यू अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं. फॉरेंसिक टीम ने उनके घर से अलग-अलग तरह की दवाएं जब्त की हैं, जिनमें एंटी-एजिंग वायल्स, विटामिन सप्लीमेंट्स और गैस्ट्रिक से संबंधित गोलियां शामिल हैं.  रिपोर्ट्स की मानें तो, अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, "इस प्रक्रिया के दौरान डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि मौत का कारण उनका बीपी कम होना है."

बता दें कि शेफाली जरीवाला ने 2002 में 1972 की फिल्म 'समाधि' के क्लासिक लता मंगेशकर के गाने के रीमिक्स 'कांटा लगा' की जबरदस्त सफलता के साथ अपनी पहचान बनाई थी. इस गाने की वजह से वह 'कांटा गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Shefali Jariwala, Shefali Jariwala Death,  Shefali Jariwala Death Reason,  Shefali Jariwala Death Day,  Shefali Jariwala Bp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com