विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2025

शशि कपूर के नाती लुक में हैं उनकी कॉपी, देख कर फैंस बोले- ये तो हॉलीवुड हीरो दिखता है...

हम सभी जानते हैं कि कपूर खानदान के ज्यादातर सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, लेकिन यहां आज हम आपको दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के नाती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में लोगों को कम ही पता है.

शशि कपूर के नाती लुक में हैं उनकी कॉपी, देख कर फैंस बोले- ये तो हॉलीवुड हीरो दिखता है...
शशि कपूर के नाती को देख लगेगा झटका
नई दिल्ली:

दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने जुलाई 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की और उनके तीन बच्चे हुए: कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर. भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान अभिनेताओं में से एक के बच्चे होने के बावजूद, उनमें से कोई भी हिंदी सिनेमा में अभिनेता के रूप में सफल नहीं हुआ. वहीं अगली पीढ़ी की बात करें तो, कुणाल कपूर के बच्चे, जहान कपूर और शायरा कपूर, शशि कपूर के एकमात्र पोते-पोतियां हैं जो वर्तमान में बॉलीवुड में काम कर रहे हैं, लेकिन यहां हम उनके नाती यानी बेटी संजना कपूर के इकलौते बेटे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं. आइए जानते हैं कौन उनके बारे में...

Latest and Breaking News on NDTV



क्या है शशि कपूर के नाती के नाम

संजना कपूर की शादी वाल्मिक थापर से हुई. यह उनकी दूसरी शादी थी. वहीं दोनों की एक ही संतान हैं, जिसका नाम हमीर थापर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका जन्म साल 2002 में हुआ था. वर्तमान में वह 23 साल के हैं.

क्या करते हैं हमीर थापर?

हम सभी जानते हैं कि कपूर खानदान के ज्यादा सदस्य अभिनय की दुनिया से जुड़े हुए हैं, लेकिन आपको बता दें, हमीर थापर एक्टिंग से नहीं जुड़े है. बताया जाता है वह पेशे से लेखक हैं. वहीं उनके लुक की बात करें तो वह देखने में काफी हद तक अपने नाना यानी शशि कपूर जैसे दिखते हैं.

 शशि कपूर के सिर्फ यह पोता- पोती कर रहे हैं एक्टिंग  

शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के बच्चे, जहान कपूर और शायरा कपूर,  एकमात्र पोते-पोतियां हैं जो वर्तमान में बॉलीवुड में काम कर रहे हैं. वहीं शशि कपूर के एक और बेटे करण कपूर अपनी पत्नी लोर्ना कपूर और बच्चों आलिया कपूर और जैक कपूर के साथ लंदन में रहते हैं. आलिया और जैक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनका भारतीय फिल्म उद्योग से कोई संबंध नहीं है क्योंकि वे लंदन में बसे हुए हैं. वहीं शशि कपूर की बेटी संजना कपूर की बात करें तो उनके बेटे हमीर थापर पेशे से लेखक हैं. इस तरह,  कुणाल कपूर ही वो शख्स हैं जिनके बच्चे हिंदी सिनेमा में अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

कुणाल कपूर के बच्चों जहान कपूर और शायरा कपूर की बात करें तो दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.  बता दें कि जहान ने हंसल मेहता की नेटफ्लिक्स फिल्म "फराज" से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वहीं शायरा कपूर एक आर्ट डायरेक्टर हैं. 



 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Kapoors Daughter Sanjana Kapoor, Hamir Thapar, Shashi Kapoor All Films, Shashi Kapoor Grandchildren, Shashi Kapoor Grandson Zach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com