विज्ञापन

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की रिलीज पर रोक! हुसैन उस्तारा की बेटी ने कोर्ट में दर्ज की याचिका 

शाहिद कपूर अभिनीत 'ओ रोमियो' फिल्म की रिलीज रोकने के लिए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और अब कोर्ट कर रुख भी किया है.

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की रिलीज पर रोक! हुसैन उस्तारा की बेटी ने कोर्ट में दर्ज की याचिका 
शाहिद कपूर अभिनीत 'ओ रोमियो' के प्रदर्शन पर रोक के लिए याचिका
नई दिल्ली:

विजय की जन नायकन और शिव कार्तिकेयन की पराशक्ति और मनोज बाजपेयी की घूसखोर पंडत की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अब शाहिद कपूर की ओ रोमियो भी विवादों में आ गई है. दरअसल, अंडरवर्ल्ड के सरगना हुसैन 'उस्तारा' शेख की बेटी ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ' ओ'रोमियो' की रिलीज के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा की मांग की,जिसमें दावा किया गया कि यह फिल्म उनके दिवंगत पिता की अनधिकृत जीवनी है और उनके जीवन को गलत तरीके से चित्रित करती है. 

सनोबर शेख ने साजिद,फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज और पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर किया है, जिसकी सुनवाई आज होगी,फिल्म में शाहिद कपूर ने उस्तारा की भूमिका निभाई है,यह जैदी की किताब ' माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है. आरोप लगाया है कि फिल्म की थीम पूरी तरह से उनके पिता पर आधारित है,जिन्हें "कथित तौर पर एक गैंगस्टर" के रूप में चित्रित किया गया है. 

उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि फिल्म के रिलीज होने से उन्हें और उनके बच्चों को "अपूरणीय क्षति" पहुंचेगी. सनोबर शेख ने कहा कि उनके पिता ने पूरे भारत में, विशेष रूप से मुंबई में,अपराधों को रोकने में योगदान दिया और अपराधियों से निपटने में पुलिस और खुफिया एजेंसियों की मदद की. साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज दोनों ने उनके दावों का खंडन करते हुए कहा है कि फिल्म पूरी तरह से एक काल्पनिक रचना है. 

बता दें ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने को तैयार है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर,तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com