विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2020

शाहिद कपूर ने बनाया अजीबोगरीब चेहरा, पहचानना हुआ मुश्किल... देखें VIDEO

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के इस वीडियो को देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए. देखें Video

शाहिद कपूर ने बनाया अजीबोगरीब चेहरा, पहचानना हुआ मुश्किल... देखें VIDEO
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का वीडियो वायरल
  • शाहिद कपूर ने शेयर किया अपना फनी वीडियो
  • शाहिद कपूर ने बनाया अजीबोगरीब शक्ल कहा- Hi
  • शाहिद कपूर के इस वीडियो पर भाई ईशन खट्टर ने किया कमेंट
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जो फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) में दमदार एक्टिंग के लिए काफी सुर्खियों में थे फिलहाल इन दिनों वह अपने एक फनी वीडियो की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल बात यह है कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अजीबोगरीब फनी शक्ल बनाते हुए नजर आ रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं शाहिद कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए. यह वीडियो कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और शेयर के कुछ देर के अंदर ही यह वायरल होने लगा आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो को अब तक 24 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा काफी फनी है यह वीडियो. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा शाहिद आपकी यह वीडियो बेहद फनी है. शाहिद के इस वीडियो पर उनके भाई ईशान खट्टर ने भी कमेंट करते हुए लिखा- कौन सी फिल्म की तैयारी चल रही है?

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को आखिरी बार 2019 की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह में देखा गया था, इस फिल्म में उनकी को- स्टार थी कियारा आडवाणी. इस फिल्म को संदीप रेड्डी ने निर्देशित किया था जिन्होंने तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी बनाई थी. शाहिद की अगली फिल्म जर्सी होगी और यह भी तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है. इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Instagram, Shahid Kapoor Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com